फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोपी दबोचा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
hapur news
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोपी दबोचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ पुलिस ने सरकारी नौकरी के नाम पर नौ लाख रुपये से अधिक की ठगी समेत मारपीट और धमकी देने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायालय में पेश किया है।
बहादुरगढ़ थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि क्षेत्र के गांव अल्लीपुर निवासी नितिन तोमर ने 19 मार्च को थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नीरज के अनुसार गांव अल्लीपुर निवासी भूपेंद्र ने उसे नजफगढ़, दिल्ली निवासी सुभाष, उसके बेटे गौरव समेत अन्य लोगों से मिलवाया। भूपेेंद्र ने उसे बताया कि सुभाष फौज से रिटायर्ड हैं, जो सरकारी कंपनी में एमआर का काम दिला सकते हैं। सरकारी कंपनी में एमआर (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव)बनने के लिए उन्हें 15 लाख रुपये देने होंगे। जिसमें दस लाख रुपये नौकरी से पहले और बाकी पांच लाख बाद में देने को कहा। उसने सुभाष के खाते में नौ लाख 20 हजार रुपये ट्रांसर्फर कर दिए। जिसके कई महीने बीत जाने के बाद भी उसे नौकरी नहीं मिल सकी। जिसके चलते उसने भूपेंद्र और सुभाष से नौकरी जल्द दिलाने अथवा उसके पैसे लौटाने की मांग की। दोबार रुपये मांगने पर आरोपियों ने घर में घुसकर गाली-गलौज कर मारपीट की।
विज्ञापन

एसओ नीरज कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर भूपेंद्र निवासी अल्लीपुर, सुभाष, गौरव समेत दो अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर मामले में वांछित चल रहे नजफगढ़, दिल्ली निवासी सुभाष को गांव भैना से गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed