फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

असमंजस में रहे दुकानदार, सुबह खुला पूरा बाजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
hapur news
असमंजस में रहे दुकानदार, सुबह खुला पूरा बाजार
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गंगानगरी में भी बाजार खुलने कोे लोकर असमंजस की स्थिति रही। जिसके चलते सुबह के समय पूरा बाजार खुला। लेकिन पुलिस-प्रशासन ने सख्ती के साथ बायीं तरफ की दुकानों को बंद कराते हुए नियम का उल्लंघन करने पर दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई।
डीएम ने मंगलवार को पूरे जनपद में एक दिन दांयी तरफ और दूसरे दिन बायीं तरफ का बाजार खोलने का नया आदेश जारी किया था। जो बुधवार की सुबह से लागू हुआ। बुधवार को क्षेत्र में कंटेनमेंट जोन को छोड़कर अन्य स्थानों पर दांयी तरफ का ही बाजार खुलना था। लेकिन असमंजस की स्थिति के चलते दोनों तरफ की दुकानें खुल गईं। नौ बजे के बाद एसडीएम विजयवर्धन तोमर, सीओ पवन कुमार, इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, सिंभावली एसओ महेंद्र त्रिपाठी, बहादुरगढ़ एसओ नीरज कुमार टीम के साथ बाजारों में पहुंच गए। जिन्होंने बायीं तरफ खुली दुकानों को बंद कराते हुए लाउडस्पीकर द्वारा एनाउंसमेंट भी कराया। वहीं निर्देशों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन

एसडीएम विजयवर्धन तोमर ने बताया कि शासन और उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देशों का कड़ाई के साथ पालन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को तहसील क्षेत्र में बायी तरफ की दुकानों को ही खोलने की अनुमति दी जाएगी। जिसके बाद आगामी आदेश मिलने तक रोस्टर के हिसाब से ही बाजार खुलेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विभागीय स्तर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed