{"_id":"5ebc29ce8ebc3e9090614f76","slug":"hapur-news-garh-news-gbd1987499139","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर जरूरी सामान की दुकानें खुलने पर प्रशासन सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर जरूरी सामान की दुकानें खुलने पर प्रशासन सख्त
विज्ञापन
एसडीएम ने भ्रमण कर दुकानें बंद कराई, दी चेतावनी
गढ़मुक्तेश्वर। सील खुलने के बाद नगर में गैर जरूरी सामान की दुकानें भी खुलना शुरू हो गई है। बाजार में भीड़ उमड़ने की सूचना पर प्रशासन सख्त हुआ। एसडीएम ने अधीनस्थों के साथ बाजार में गश्त कर अनावश्यक खुली हुई दुकानें बंद कराई, वहीं दुकानदारों को भविष्य में शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
कोरोना पॉजिटिव पिता-पुत्र के मिलने के बाद प्रशासन ने गढ़ नगर में तीन किलोमीटर का एरिया सील कर दिया था। लेकिन इसके बाद एक भी कोरोना पॉजिटिव केस न मिलने के बाद डीएम अदिति सिंह ने पांच मई को सील हटा दी थी। जिसके बाद नगर क्षेत्र में किराना, दूध, सब्जी, फल और मेडिकल स्टोर की दुकानें सुबह सात से दस बजे तक खोली जा रही है। जिन पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सामान की बिक्री की जा रही है। बाजार खुलने की छूट मिलते पर कुछ व्यापारियों ने इसका अनुचित लाभ उठाने की कोशिश की। जरूरी सामान की दुकानों की आड़ में दुकानदारों ने गैर जरूरी सामान की दुकानें भी खोलनी शुरू कर दी। जिससे बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न होने के चलते नगर समेत क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के फैलने की भी आशंका बढ़ गई। शिकायत मिलने पर बुधवार को एसडीएम विजयवर्धन तोमर, तहसीलदार सुरेंद्र सिंह और नायब तहसीलदार नितिन कुमार समेत अधीनस्थों को लेकर बाजार का निरीक्षण करने के लिए निकल गए। एसडीएम ने सख्ती दिखाते हुए गैर जरूरी सामान की खुली दुकानों को बंद कराते हुए दुकानदारों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
एसडीएम विजयवर्धन तोमर का कहना है कि बाजार में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। गैर जरूरी सामान की दुकानें खुली मिलने पर जुर्माना वसूलने के साथ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।