फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

टोल प्जाला पर वसूली के खिलाफ उतरे विधायक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
hapur news
स्थानीय लोगों से टोल वसूली के विरोध में उतरे कई संगठन
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव अल्लाबख्शपुर के निकट स्थित टोल पर स्थानीय लोगों से टैक्स वसूली को लेकर विधायक भी लोगों के साथ खड़े हुए। इस दौरान विधायक के नेतृत्व में क्षेत्रीय लोगों समेत विभिन्न संगठनों ने परिवहन मंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
गांव अल्लाबख्शपुर के पास टोल पर स्थानीय लोगों से टोल वसूली को लेकर पिछले तीन दिनों से क्षेत्रीय लोग एकजुट होकर विरोध कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ. कमल सिंह मलिक, भाजपाइयों, व्यापार मंडल, सर्राफा एसोसिएशन, भाकियू भानु समेत विभिन्न संगठनों के लोगों ने एसडीएम विजयवर्धन तोमर को परिवहन मंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर डॉ. कमल सिंह मलिक और व्यापार मंडल नगराध्यक्ष मूलचंद सिंघल ने कहा कि गढ़ पालिका क्षेत्र में 25 वार्ड हैं, जिनमें से दो वार्ड ब्रजघाट में स्थित है। पालिका क्षेत्र के बीच में गांव अल्लाबख्शुपर में टोल प्लाजा स्थित है। जहां पर गढ़-ब्रजघाट आने-जाने के दौरान स्थानीय लोगों से भी टैक्स वसूली जा रही है। जो जायज नहीं है। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा नगरपालिका क्षेत्र से अलग स्थित होना चाहिए। विधायक समेत क्षेत्रीय लोगों ने परिवहन मंत्री से समस्या के समाधान की मांग की है। इस मौके पर ज्ञापन देने वालों में भाजपा नगराध्यक्ष अंकुर त्यागी, गोपाल ठाकुर, दिनेश गर्ग, दीपक शर्मा, कुलदीप शर्मा, संदीप निषाद, नितिन जैन, तारा केवट, पवन हूण, पंकज गर्ग, राहुल शुक्ला, उमेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसडीएम व टोल डीजीएम से कल करेंगे वार्ता
- क्षेत्रीय लोग पांच फरवरी को तहसील मुख्यालय पर इकट्ठा होंगे। इस दौरान एसडीएम और टोल के डीजीएम प्रमोद शुक्ला से समस्या के निस्तारण को बात करेंगे। लोगों ने बताया कि वार्ता में समस्या का हल नहीं निकलने पर तहसील पर ही बैठक कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। इसके पूर्व 31 जनवरी को भद्रकाली मंदिर में गढ़ व्यापार संघ अध्यक्ष कमल त्यागी के नेतृत्व में एक बैठक हुई थी। जिसमें पांच फरवरी को तहसील मुख्यालय का घेराव कर आंदोलन का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed