फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी, कामकाज प्रभावित
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। तहसीलदार की हड़ताल पर अड़े अधिवक्ताओं की हड़ताल लगातार नौंवे दिन भी जारी रही। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार का तबादला न होने तक अधिवक्ताओं ने दोनों न्यायालयों के बहिष्कार कर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
गढ़ बार एसोसिएशन और बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर से जुड़े अधिवक्ताओं ने तहसीलदार सुरेंद्र सिंह पर अभद्रता और न्यायिक कार्यों में विलंब का आरोप लगाते हुए 21 जनवरी को कामकाज बंद कर हड़ताल कर दी थी। जिन्होंने एसडीएम विजयवर्धन तोमर से तहसीलदार के तबादले की मांग रखी, लेकिन एसडीएम द्वारा तहसीलदार का पक्ष लेने से अधिवक्ता आक्रोशित हो उठे। जिन्होंने तहसीलदार कार्यालय में तालाबंदी करते हुए दोनों न्यायालयों का बहिष्कार कर दिया। अधिवक्ताओं की हड़ताल बृहस्पतिवार को लगातार नौवें दिन भी जारी रही। बार एसोसिएशन के दोनों गुटों के अध्यक्ष केएल चौहान और कुंवरपाल सिंह का कहना है कि कामकाज बंद कर अधिवक्ता लगातार आंदोलन कर रहे हैं, इस संबंध में कई बार एसडीएम से वार्ता करने का भी प्रयास किया गया। लेकिन अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसके चलते अधिवक्ताओं का रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि तहसीलदार का तबादला न होने तक अधिवक्ता किसी भी तौर पर कामकाज पर नहीं लौटेंगे।
विज्ञापन

मौके पर पूर्व अध्यक्ष बलराज त्यागी, सुबोध त्यागी, नरेंद्र गुप्ता, चौधरी अमरपाल सिंह, वीरेंद्र चौहान, सुरेंद्र नागर, ओमपाल मावी, नरेश गिल, सतेंद्र चौधरी, सीएस यादव, सुकेंद्र सिंह, वीरेंद्र कुमार अग्रवाल, चंद्रशेखर चौहान, मिलिन कुमार, विनय, प्रवेश चौहान, अशरफ अली, जुनैद अहमद, राकेश बजरंगी, आनंद भाटी, सुहेल खान, विकास गुप्ता, पवन कंसल, मोहित गुप्ता, शाकिर अली, सुशील कुमार दहिया, अवनीश चौहान, हेमंत गौड़ आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed