{"_id":"5e31bfcb8ebc3e4ae459d625","slug":"hapur-news-garh-news-gbd193124958","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरसी और सीएए पर भारत बंद रहा बेअसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआरसी और सीएए पर भारत बंद रहा बेअसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआरसी और सीएए पर भारत बंद रहा बेअसर
गढ़मुक्तेश्वर। एनआरसी और सीएए पर भारत बंद बेअसर दिखाई दिया। पुलिस अलर्ट के दौरान पुलिस धार्मिक स्थल और रुट मार्च करती दिखाई दी।
एनआरसी और सीएए पर भारत बंद का असर बेअसर रहा है। गढ़ और सिंभावली के बाजार में बुधवार सुबह महिलाएं खरीदारी करती दिखाई दी। नगर के सर्राफा बाजारा में दौताई, बदरखा, अल्लाबख्शपुर, पौपाई, खिलवाई, जनुपुरा, हिरनपुरा, नानपुर, करीमपुर, लड़पुरा से लोगों की भीड़ खरीदारी करने के लिए पहुंची। नगर के मुख्य चौैपला पर रोजमर्रा की तरह बुधवार को भी चहल-पहल दिखाई दी। रोड़वेज बस स्टैंड, मुख्य चौपला और यात्री शेड़ पर राहगीरों की भीड़ खड़ी दिखाई दी। पुलिस-प्रशासन ने अलर्ट जारी रखते हुए नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र में रुट मार्च निकालकर शांति बनाने की अपील की। इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि खुफिया विभाग द्वारा सूचना मिली कि सोशल मीडिया पर भारत बंद का आहवान किया गया था। जनपद में पुलिस प्रशासन ने आलर्ट जारी कर दिया, लेकिन गढ़ क्षेत्र की जनता ने अफवाह पर कोई ध्यान नहीं दिया। क्षेत्र में भारत बंद बेअसर रहा और शांति व्यवस्था बनी रही।