फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गंगा यात्रा के आगमन ने बदल दी गंगा तटीय स्कूलों की तस्वीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गंगा यात्रा ने बदली परिषदीय स्कूलों की सूरत
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गंगा स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाने के लिए निकाली जा रही गंगा यात्रा के आगमन ने गंगा तटीय परिषदीय स्कूलों की तस्वीर बदल कर रख दी है। पतित पावनी मोक्ष दायिनी गंगा तट के 15 गंगा ग्रामों को इसका लाभ मिला है।
जनपद हापुड़ में मंगलवार को गंगा यात्रा डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के नेतृत्व में पहुंची। यात्रा की तैयारी को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग करीब एक सप्ताह से कड़ी मशक्कत कर रहा था। यात्रा के रास्ते में आने वाले और गंगा ग्रामों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के साथ जर्जर सड़कों की मरम्मत कराई गई। इन ग्रामों में स्थित परिषदीय स्कूलों में भी सफाई के साथ पेंट कराया गया। इसमें ऐसे स्कूल भी शामिल हैं, जो पिछले कई वर्षों से खराब हालत में थे। ग्रामीणों ने बताया कि अधिकारी शिकायत के बाद भी समस्या के निस्तारण को तैयार नहीं थे। बच्चों को गंदगी व असुविधाओं के बीच स्कूल जाना पड़ता था, लेकिन अब गंगा यात्रा के दौरान डिप्टी सीएम के आने के चलते अधिकारियों ने आनन-फानन में व्यवस्थाएं दुरुस्त करा दी हैं। परिषदीय स्कूलों में रंगाई, पुताई, टूट फूट की मरम्मत, साफ-सफाई, साफ-सुथरे शौचालय, खेल मैदान, शुद्ध पानी की व्यवस्था, दीवारों पर वाल पेंटिंग, कूड़ेदान और पौधे भी लगाए गए है। गंगा खादर के गांव में परिषदीय स्कूल की तस्वीर प्राइवेट स्कूल से किसी भी स्तर पर कम नहीं दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर, अल्लाहबख्शपुर, पूठ, शंकराटीला, रहरवा किरावली, आलमगीरपुर, इनायतपुर, रामपुर न्यामतपुर, लठीरा, गड़ावली, आलमगीरपुर भगवंतपुर, आलमनगर, नवादा खुर्द, हैदरपुर, सैदपुर, झड़ीना के परिषदीय स्कूल की हालत बदलने से शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों में भी खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed