फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

नाला बंद होने से सड़क पर जलभराव हो रहा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
hapur news
नाला बंद होने से सड़क पर हो रहा जलभराव
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। दबंगों द्वारा नाला बंद करने के चलते अल्लाबख्शपुर-बागड़पुर रोड पर गंदा पानी भर रहा है। परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम को पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

गढ़ ब्लॉक क्षेत्र के गांव अल्लाबख्शपुर और बागड़पुर के दर्जनों ग्रामीणों ने एसडीएम विजयवर्धन तोमर को शिकायती पत्र भेजा है। जिनका कहना है कि गांव अल्लाबख्शपुर के कुछ ग्रामीणों ने बागड़पुर को जाने वाले रास्ते पर बनाया गया नाला पूरी तरह बंद किया हुआ है। नाला बंद होने के चलते पक्की सड़क पर गंदा पानी भर रहा है। जिससे राहगीरों समेत ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जलभराव के चलते सड़क क्षतिग्रस्त होने की भी संभावना बनी हुई है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्रों और पैदल उक्त रास्ते से निकलने वालों को झेलनी पड़ रही है। वहीं कई बार हादसे होने से कई लोग घायल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम से जांच कराकर नाला खुलवाने और समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। पत्र भेजने वालों में बलेशर, कुंवरपाल, मुनेशपाल, सुंदर सिंह, पवन कुमार, विरेंद्र, नरेश कुमार, संजय कुमार, रतनपाल, रामबीर, प्रमोद कुमार, मनोज कुमार, अमरपाल, अशोक, सागर, मनीष कुमार, भोले आदि ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन

एसडीएम विजयवर्धन तोमर ने बताया कि ब्लॉक स्तर से जांच कराकर जल्द ही नाला खुलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed