फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सिंभावली क्षेत्र में सीएमओ ने औचक निरीक्षण किया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
hapur news
निरीक्षण के दौरान बंद मिला हरोड़ा पीएचसी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सीएमओ ने सिंभावली क्षेत्र के कई गांवों में स्थित पीएसची का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान हरोड़ा पीएचसी बंद मिली और जखैड़ा में केवल वार्ड बॉय दवाई देता हुआ मिला। सीएमओ ने चिकित्सकों समेत स्टॉफ से स्पष्टीकरण मांगा है। सीएमओ के निरीक्षण से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

सीएमओ डॉ. रेखा शर्मा ने ग्रामीणों की शिकायतों के आधार पर शनिवार को सिंभावली क्षेत्र के गांव हरोड़ा और गांव जखैड़ा रहमतपुर में स्थित पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हरोड़ा पीएचसी का ताला लगा देखकर सीएमओ भड़क गईं। जिन्होंने तुरंत सिखैड़ा सीएचसी पर तैनात डॉ. नईम को बुलाया। जिसके बाद पीएचसी पर तैनात सफाई कर्मचारी को बुलवाकर ताला खुलवाया। सीएमओ के निर्देश पर डॉ. नईम ने पीएचसी में मरीजों की जांच कर दवाइयां दी। हरोड़ा पीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. धर्मेश समेत फार्मासिस्ट मुनीश, वार्ड बॉय राजेंद्र समेत सफाई कर्मचारी सुरेश कोई भी मौके पर नहीं मिला। जिसके बाद सीएमओ गांव जखैड़ा रहमतपुर में स्थित पीएचसी पर पहुंची। निरीक्षण के दौरान जखैड़ा पीएचसी में तैनात डॉ. धु्रवेंद्र बिना सूचना अनुपस्थित मिले। जहां पर वार्ड बॉय को मरीजों की जांच कर दवाइयां देते हुए देखकर वह भड़क उठीं। वहीं अस्पताल परिसर में गंदगी देखकर सीएमओ आगबबूला हो उठीं। उन्होंने वार्ड बॉय को जमकर फटकार लगाते हुए पीएचसी में तुरंत सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। जिसके बाद डॉ. रेखा शर्मा ने क्षेत्र के गांव बक्सर में स्थित पीएचसी का भी निरीक्षण किया। जहां उन्होंने लेबर रूम समेत अन्य कक्षों की जांच करते हुए मरीजों से भी वार्ता की। वहीं पीएचसी प्रभारी डॉ. गजेंद्र सिंह को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। सीएमओ के औचक निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही। वहीं कई अप्रशिक्षित चिकित्सक अपनी क्लीनिक बंद कर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि अनुपस्थित चिकित्सकों और कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिनके खिलाफ विभागीय स्तर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed