{"_id":"6adf8a8f4dc6abe3520469df","slug":"video-gone-viral-showing-boat-towing-another-damaged-boat-carrying-pilgrims-along-ganga-at-brijghat-in-hapur-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़: श्रद्धालुओं से भरी नाव खराब हुई तो दूसरी से बांधकर खींचा, वीडियो देख उठे सुरक्षा पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़: श्रद्धालुओं से भरी नाव खराब हुई तो दूसरी से बांधकर खींचा, वीडियो देख उठे सुरक्षा पर सवाल
Mon, 26 Oct 2026 10:45 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Mon, 26 Oct 2026 10:45 PM IST
सार
हापुड़ के ब्रजघाट में गंगा में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव को दूसरी नाव से बांधकर खींचने का वीडियो वायरल हुआ है। कार्तिक पूर्णिमा से पहले नावों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा से पहले ब्रजघाट में सुरक्षा पर सवाल
- फोटो : अमर उजाला संवाद
विस्तार
हापुड़ जिले के ब्रजघाट गंगा में श्रद्धालुओं को लेकर चलने वाली नावों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गंगा में एक नाव को दूसरी नाव से बांधकर खींचकर ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन
वीडियो में दोनों नावों पर श्रद्धालु बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक नाव में तकनीकी खराबी आने के बाद उसे दूसरी नाव के सहारे खींचकर ले जाया जा रहा था, जिससे यात्रियों की जान जोखिम में डाली गई।
विज्ञापन
आगामी कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर ब्रजघाट में गंगा स्नान के लिए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। पर्व के दौरान गंगा में नावों से घूमने और एक घाट से दूसरे घाट जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भारी बढ़ोतरी हो जाती है। ऐसे में बीच गंगा में किसी नाव का इंजन खराब होना या तकनीकी समस्या आना एक बड़ा खतरा बन सकता है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई है। स्थानीय लोगों और जानकारों का कहना है कि गंगा में नावों का संचालन करने से पहले उनकी तकनीकी स्थिति की भली-भांति जांच होनी चाहिए। नावों में पर्याप्त सुरक्षा उपकरण, लाइफ जैकेट और आपात स्थिति से निपटने के पुख्ता इंतजाम होना बेहद जरूरी है। सीओ राहुल यादव का कहना है नगर पालिका और पुलिस टीम के साथ संबंधित नावों की जांच कराई जाएगी, इस तरह की नावों का संचालन पर सख्त रोक लगाई जाएगी।