{"_id":"5e1a0d4d8ebc3e87fa54f2cd","slug":"hapur-news-garh-news-gbd1919955141","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार के गल्ले से हजारों की नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार के गल्ले से हजारों की नकदी चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानदार के गल्ले से हजारों की नकदी चोरी
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली के बाजार में एक दुकान से सामान खरीदने के बहाने दुकानदार के गल्ले से हजारों की नकदी लेकर एक चोर भाग निकला। दुकानदार ने चोर का साथी होने के संदेह में एक युवक को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिंभावली क्षेत्र के हरौड़ा मोड के निकट अनिल हार्डवेयर की दुकान करता है। शनिवार की दोपहर अनिल की दुकान पर एक युवक पहुंचा, जिसने कुछ सामान मांगा। दुकानदार सामान लेने के लिए दुकान के अंदर के हिस्से में गया, तो इसी दौरान युवक ने गल्ले से हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ली और भाग निकला। सामान निकालने के बाद जब वह बाहर आया, तो गल्ला खुला देखकर उसके होश उड़ गए। इसी बीच दुकानदार ने वहां खड़े दूसरे युवक को चोर का साथी होने के संदेह में दबोच लिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। अनिल का कहना है कि जिस युवक को पकड़कर उसने पुलिस को सौंपा है, उसी के साथी ने गल्ले से नकदी चोरी की है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दुकानदार की तहरीर पर मामले की जांच करते हुए हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की जा रही है।