फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

स्कूल बस से उतार कर छात्र के अपहरण की कोशिश हुई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
hapur news
स्कूल बस से उतार कर छात्र के अपहरण की कोशिश
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़-स्याना रोड पर स्कूल बस को रोककर छह लोगों ने एक छात्र के अपहरण की कोशिश की। जिससे बस में मौजूद छात्रों में भी अफरा-तफरी और डर का माहौैल बन गया। हंगामा होने पर आरोपी छात्र को छोड़कर भाग खड़े हुए। बस चालक ने घटना के संबंध में थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी सुंदर यादव ने सोमवार को गढ़ कोतवाली में तहरीर दी है। जिसने बताया कि वह गढ़ नगर में शाहपुर मोड़ स्थित डीएम पब्लिक स्कूल की बस चलाता है। रोजाना की तरह वह छुट्टी होने पर अपने रूट के छात्रों को उनके घरों पर छोड़ने के लिए जा रहा था। इसी दौरान गढ़-स्याना रोड पर गांव करीमपुर के पास पहले से ही घात लगाकर बैठे थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव नान निवासी एक युवक ने अपनी कार आगे खड़ी करके बस को रुकवा लिया। जिसके साथ पांच अन्य लोग भी मौजूद थे। बस रुकते ही आरोपियों ने उससे खिड़की खोलने के लिए कहा, लेकिन इंकार करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन

सुंदर यादव का कहना है कि आरोपियों ने बस की खिड़की खोल ली और जबरन अंदर घुस गए। जिन्होंने कक्षा छह में पढ़ने वाले एक छात्र गौरव यादव निवासी गांव बम्हैटा जनपद गाजियाबाद को जबरदस्ती खींच कर बस से उतार लिया। गौरव गांव सिकंदरपुर में अपने मामा के घर पर रहकर पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस चालक ने बताया कि आरोपियों ने छात्र के साथ मारपीट करते हुए उसे जबरन अपनी कार में डालने की कोशिश की, लेकिन बच्चों का शोर सुनकर राहगीरों को आता देखकर आरोपी उसे छोड़कर भाग निकले।

छात्रों में मची अफरा-तफरी
स्कूल बस से छात्र को जबरन नीचे उतारने और उसके साथ मारपीट की घटना को देखकर बस में मौजूद अन्य छात्रों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। जो डर के कारण शोर मचाते हुए अपनी-अपनी सीटों के नीचे दुबक गए। आरोपियों के जाने के काफी देर बाद तक भी बच्चे सहमे रहे। वहीं पीड़ित छात्र का दहशत के चलते बुरा हाल हो गया।
बस चालक ने एक आरोपी को नामजद करते हुए छह के खिलाफ छात्र के अपहरण की कोशिश और मारपीट की तहरीर दी है।
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed