{"_id":"5e0a3a958ebc3e881b4c37df","slug":"hapur-news-garh-news-gbd1912133118","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने बैनर बनाकर सीएए का समर्थन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने बैनर बनाकर सीएए का समर्थन किया
विज्ञापन
भाजपाइयों ने बैनर बनाकर सीएए का किया समर्थन
गढ़मुक्तेश्वर। भाजपा नगराध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बैनर-पोस्टर बनाकर सीएए का समर्थन किया। भाजपाइयों ने लोगों से अमन-शांति बनाए रखने का आह्वान किया।
भाजपा के नवनियुक्त नगराध्यक्ष अंकुर त्यागी के नेतृत्व में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएए के समर्थन में पोस्टर-बैनर बनाए। इस मौके पर अंकुर त्यागी ने कहा कि सीएए को लेकर कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने भ्रांतियां फैलाकर लोगों को गुमराह करने का काम किया है। विपक्षी पार्टियां दंगों की आड़ में राजनीतिक रोटियां सेकने का काम कर रहीं हैं, लेकिन देश की जनता अमन पसंद हैं। उयह कानून भारत से विभाजित हुए तीन देशों पाकिस्तान, बंग्लादेश और अफगानिस्तान में निवास करने वाले अल्पसंख्यकों शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए बनाया गया है। न कि किसी की नागरिकता खत्म करने के लिए। अंकुर त्यागी ने कहा कि सभी लोगों से क्षेत्र में अमन-शांति कायम रखने और आपसी सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया। इस मौके पर गोपाल ठाकुर, प्रशांत त्यागी, मोहित चौधरी, गौरव यादव, सोनू समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।