{"_id":"5dc8575d8ebc3e5b213bbd89","slug":"hapur-news-garh-news-gbd188079084","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक पूर्णिमा मेले में हर घंटे रौनक बढ़ रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक पूर्णिमा मेले में हर घंटे रौनक बढ़ रही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक पूर्णिमा मेले में हर घंटे बढ़ रही रौनक
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ खादर मेले में रविवार की देर शाम तक 18 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पड़ाव डाल दिया, वहीं मेले में श्रद्धालुओं के आगमन में तेजी आ रही है। जिससे हर घंटे मेला क्षेत्र की रौनक बढ़ती जा रही है। मेले स्थल पर चारों ओर तंबु और अस्थाई दुकानें लगी हुई नजर आ रही है।
गढ़ खादर में एतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा मेले में सोमवार को दीपदान पर्व है। जिसमें भारी संख्या में लोग अपने परिजनों की आत्मा की शांति के लिए दीपदान करने को मेला क्षेत्र में आना शुरू हो गए हैं। सोमवार देर शाम दीपदान का पर्व मनाया जाएगा। रविवार की देर शाम तक 18 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा नगरी में पड़ाव डाल दिया है। जिसके साथ गंगा नगरी गंगा मैया के जयकारों से गूंज उठी है। वहीं दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने गंगा नगरी में पड़ाव डाला हुआ है, जो गंगा में आस्था की डुबकी भी लगा रहे है। गंगा तट पर पड़ाव डालने वाले श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद मेले में लगे झूलों का भी लुत्फ भी उठाया। गंगा मेले में पुलिस प्रशासन द्वारा समय समय पर सभी सेक्टर में गश्त हो रही है।
- मेले में जुआ खेल रहे लोग दबोचे
गढ़ मेले में क्षेत्र में आतंकी अलर्ट के चलते संदिग्धों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने ड्रोन कैमरे से निगरानी की हुई है। पुलिस ने ड्रोन के सहारे से गंगा मेले में जुआ खेलने वालों को दबोचा। जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम रमेश और गौरव नाम बताया, इसके अलावा कई लोग भाग निकले। पकड़े गए लोगों की तलाशी में एक लाख 88 हजार रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है।
विज्ञापन
- एनडीआरएफ टीम ने पांच युवकों को डूबने से बचाया
एनडीआरएफ टीम के निरीक्षक जगदीश राणा और उप निरीक्षक राजेश गुप्ता ने बताया कि मेले में रोजाना श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। जिसके चलते एनडीआरएफ टीम अलर्ट हो गई है। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह पांच युवक गंगा में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में पानी में पहुंच गए, इसी बीच गश्त कर रही एनडीआरएफ टीम ने उन्हें डूबने से बचा लिया, जिनका उपचार कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
-खाली पड़ा है सुरक्षा के लिए बनाया गया मचान
खादर मेले में गंगा तट पर मुख्य स्नान घाट पर सुरक्षा के लिए मचान बनाया गया है, जो रविवार की दोपहर को खाली पड़ा हुआ था। इसी दौरान वहां पर स्नान करने आए एक श्रद्धालु की चोर चोरी हो गई। कार में दो मोबाइल फोन थे।
-मेले में लगे मौत के कुएं में टकराई कारें
गढ़ मेले में मनोरंज के लिए लगाए गए मौत के कुएं में रविवार को बड़ा हादसा होने से बच गया। मौत के कुएं में दो कार चलाई जा रही थी, जो अचानक आपस में टकरा गईं। जिससे एक कार में एक युवक फंस गया। कुएं में मौजूद लोगों ने कार को हटाकर युवक को निकाला। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
-भाजपा नेता ने पॉलीथिन प्रयोग न करने की अपील की
गढ़ मेेले में पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह ने पॉलीथिन और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए गंगा मेले में आए लोगों को जागरूक किया। इसके अलावा गंगा तट पर पॉलीथिन बेच रहे दुकानदारों को भी जागरूक किया। इस मौके पर बलराज सिंह, सुरेंद्र सिंह, ओमपाल प्रधान, राजकुमार, रिषिपाल, महेश आर्य, अजयपाल, सतेंद्र, राजपाल सिंह, कृष्ण कुमार आर्य, प्रधान संदीप तंवर, नरेंद्र गुर्जर, राजेश अधाना, दीपेंद्र मणि त्यागी, एसपी त्यागी, महेंद्र चौहान समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।