{"_id":"5dc8575e8ebc3e5b274326b2","slug":"hapur-news-garh-news-gbd1880755168","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछड़ा वर्ग आयोग ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछड़ा वर्ग आयोग ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछड़ा वर्ग आयोग ने मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण
गढ़मुक्तेश्वर। पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त मंत्री) लोकेश प्रजापति ने रविवार को कार्तिक पूर्णिमा मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया। वहीं केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों की भी जानकारी दी।
गंगा कार्तिक पूर्णिमा मेले के मेरठ सेक्टर में भाजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ द्वारा लगाए गए कैंप में रविवार को पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष/दर्जा प्राप्त केंद्रीय मंत्री लोकेश प्रजापति पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी जाति-धर्म और वर्ग के लोगों के हितों के लिए काम कर रही है। वहीं पिछड़ा वर्ग से जुड़े लोगों को उच्च शिक्षा, स्वरोजगार से जोडने की कवायद की जा रही है। मोदी सरकार में समाज निरंतर तरक्की कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा से पूर्व की सरकार ने पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए कोई काम नहीं किया। उन्होंने समाज के लोगों से अपने बच्चों को उच्च शिक्षित करने, व्यसनों से दूर रखने का आह्वान किया।
जिसके बाद उन्होंने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को साथ लेकर मेला क्षेत्र में गंगा के मुख्य स्नानघाटों, सदर, मीना, लाठी बाजार समेत दिल्ली, बुलंदशहर, हापुड़ सेक्टर, पशु मेला क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बनाई गई अस्थाई पुलिस लाइन में भी की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। केंद्रीय मंत्री ने मोटर बोट के जरिए गंगा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के बंदोबस्त का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाला गढ़ गंगा मेला केंद्र और प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। जिसे और भी भव्य स्वरूप देने के लिए योजनाएं तैयार की जा रही है। उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को मेला ड्यूटी, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाएं चाकचौबंद करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
मौके पर भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ मंडलाध्यक्ष नरेश प्रजापति, मनोज कुमार प्रजापति, चरन सिंह राणा, सुशील प्रजापति, गोपाल ठाकुर, योगेश वर्मा, सुमन प्रकाश त्यागी, महेंद्र चौहान, प्रशांत त्यागी, राजबल केवट, लता केवट आदि कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
भूतेश्वर प्रसाद शर्मा