फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कार सवार युवकों ने रोडवेज बस चालक से मारपीट की

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
hapur news
कार सवार युवकों ने रोडवेज बस चालक से की मारपीट
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कार सवार युवकों ने ओवरटेक कर रोडवेज बस चालक से मारपीट करते हुए घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

काशीपुर डिपो की एक बस शुक्रवार की देर शाम काशीपुर से दिल्ली जा रही थी। नेशनल हाईवे पर सिंभावली क्षेत्र में जैसे ही बस गांव वैठ मोड़ के पास पहुंची, तो कार सवार युवकों ने ओवरटेक कर बस को रोक लिया। जिन्होंने कार से उतरते ही बस चालक के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर युवकों ने चालक को बस से नीचे खींच लिया और मारपीट शुरू कर दी। चालक से मारपीट होता देख सवारियों में हड़कंप मच गया। बस में मौजूद परिचालक समेत कुछ सवारियां भी नीचे उतर आई, जिन्होंने शोर मचाते हुए कार चालकों का विरोध शुरू कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों और आसपास के दुकानदारों को आता देख आरोपियों ने बस पर पथराव करते हुए शीशा तोड़ दिया, जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए कार में बैठकर भाग निकले। आरोपियों के भाग निकलने के बाद बस चालक रणजीत सिंह राणा निवासी जसपुर, उधम सिंह नगर ने सवारियों को बस में बैठा लिया और सिंभावली थाने पर जाकर बस रोक दी। चालक ने थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार ओजस्वी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed