फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

लापता छात्राओं की सकुशल बरामदगी हुई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
hapur news
लापता छात्राओं की सकुशल बरामदगी हुई
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। स्कूल से घर वापस लौटने के दौरान लापता हुई दोनों छात्राएं जयपुर के एक होटल से सकुशल बरामद हो गईं। होटल संचालक की सूझबूझ के चलते जयपुर पहुंची पुलिस दोनों छात्राओं को लेकर वापस लौट आई।
गढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली छात्रा समेत जनपद मेरठ के थाना किठोर क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा गढ़ के एक सीबीएसई बोर्ड के स्कूल में कक्षा दस में पढ़ती हैं। जो शनिवार की दोपहर स्कूल से लौटने के दौरान बस से आंबेडकर चौराहे पर उतर गई, जिनके देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद रविवार को दोनों छात्राओं के परिजनों ने गढ़ कोतवाली में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस टीम छात्राओं की तलाश में जुटी हुई थी। उन्होंने बताया कि रविवार की रात करीब 12 बजे जयपुर में स्थित एक होटल संचालक ने फोन पर गढ़ क्षेत्र की दो छात्राओं के होटल में रूकने की जानकारी दी। सूचना के बाद इंस्पेक्टर पुलिस टीम और छात्राओं के परिजनों को लेकर जयपुर रवाना हो गए। जहां से सोमवार की सुबह दोनों छात्राओं को सकुशल बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर का कहना है कि पूछताछ के दौरान छात्राओं ने बताया कि उनमें से एक छात्रा की मौसी जयपुर रहती हैं। घर से नाराज होकर वह दोनों मौसी के घर के लिए चली थीं, लेकिन मौसी का घर न मिलने के चलते उन्हें होटल में रूकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-स्कूल ड्रेस में देख होटल संचालक को हुआ संदेह
इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों छात्राओं को स्कूल ड्रेस में देखकर होटल संचालक को संदेह हुआ। जिसने छात्राओं से उनके परिजनों और उनके मोबाइल नंबरों की जानकारी लेते हुए जयपुर पुलिस को भी सूचित कर दिया। जिसके बाद उन्हें भी सूचना दी।
सोमवार की शाम छात्राओं को गढ़ कोतवाली लेकर पहुंचने के बाद इंस्पेक्टर ने छात्राओं को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
भूतेश्वर प्रसाद शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed