फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

स्थानीय लोगों से टोल वसूली पर भड़के लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
hapur news
टोल वसूली पर भड़के लोग, तहसील मुख्यालय का घेराव कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों से वसूली से गुस्साए ब्रजघाट और गढ़ के लोगों ने तहसील मुख्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों से वसूली पर रोक की मांग की है। लोगों ने तीन दिन में समस्या का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।
नेशनल हाईवे पर ब्रजघाट के निकट स्थित अल्लाबख्शपुर टोल प्लाजा पर क्षेत्रीय लोगों से वसूली होने के विरोध में गढ़-ब्रजघाट के लोगों में आक्रोश है। सोमवार को उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जितेंद्र गोयल के नेतृत्व में सैकड़ों लोग तहसील मुख्यालय पर एकत्र हुए। जिन्होंने टोल प्लाजा कर्मियों द्वारा क्षेत्रीय लोगों से अभद्रता और मारपीट समेत टोल वसूली का विरोध करते हुए तहसील मुख्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। जिनका कहना है कि आईडी दिखाने के बाद भी क्षेत्रीय लोगों से टोल टैक्स की वसूली की जाती है। जितेंद्र गोयल और कमल त्यागी के नेतृत्व में लोगों ने एसडीएम विजयवर्धन तोमर को ज्ञापन देते हुए कहा कि जबरन वसूली के चलते क्षेत्रीय लोगों को गढ़ से ब्रजघाट आने जाने में भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। लोगों का कहना है कि यदि तीन दिन में इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो एक बार फिर उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होना पडे़गा।
विज्ञापन

इस मौके पर अरुण त्यागी, विनय मिश्रा, दीपक शर्मा, ओमप्रकाश पहलवान, जीतू, नवीन, नितेश पंडित, टिंकू शर्मा, अभय सिंघल, शुभम गोयल, राहुल, पंकज, सुरेश, रोहित समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम विजयवर्धन तोमर ने बताया कि शिकायत के आधार पर एनएचएआई समेत टोल प्लाजा के अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed