फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

ब्रजघाट टोल प्लाजा पर ऑटोमेटिक बैरियर शुरु

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बिना टोल टैक्स दिए नहीं निकल पाएंगे वाहन चालक
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। राष्ट्रीय राजमार्ग-9 दिल्ली से लखनऊ को जोड़ने वाले हाईवे पर ब्रजघाट में स्थित टोल प्लाजा पर ऑटोमेटिक बैरियर की शुरुआत हो गई है, जिससे कोई भी वाहन चालक बिना टोल भुगतान किए आगे नहीं जा पाएगा।
देश की राजधानी दिल्ली से प्रदेश की राजधानी लखनऊ को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर स्थित ब्रजघाट टोल प्लाजा पर ऑटोमेटिक बैरियर की शुरुआत हो गई है। ऑटोमैटिक बैरियर का संचालन शुरू होने से टोल प्लाजा पर वाहन चालकों द्वारा की जाने वाली अभद्रता और विवादों में कमी आएगी। इसके अलावा वाहन चालकों को अधिक इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा। ऑटोमैटिक बैरियर की व्यवस्था शुरू होने के बाद कोई भी वाहन चालक बिना टोल टैक्स दिए टोल प्लाजा से नहीं गुजर सकेगा। वहीं स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि उन्हें भी टोल प्लाजा पार करने के लिए मासिक पास बनवाना अनिवार्य हो जाएगा। टोल प्लाजा के डीजीएम प्रमोद शुक्ला ने बताया कि टोल फीस वसूलने के लिए कई बार लेन से गुजरने वाले वाहन चालक कर्मचारियों से अभद्रता और मारपीट तक कर देते हैं। ऑटोमैटिक बैरयिर लगने से अब टोल टैक्स वसूली में भी काफी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने बताया कि ऑटोमैटिक बैरियर लगाने के साथ ही प्रत्येक लेन में सेंसर लगवाए गए हैं, जो लेन से गुजरने वाले वाहनों की गिनती करेंगे। जिससे सभी वाहनों का ब्यौरा कंप्यूटर सिस्टम में अपडेट होता रहेगा। डीजीएम ने बताया कि टोल प्लाजा पर इन सभी सुविधाओं से धांधली में भी कमी आएगी।
विज्ञापन

- फीस वसूलने पर कर्मियों से होता था विवाद
साल 2012 में नेशनल हाईवे पर ब्रजघाट के गांव अल्लाबख्शपुर के पास टोल प्लाजा स्थापित हुआ था। टोल प्लाजा बनने के बाद क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं को रोजगार का साधन मुहैया हुआ था। लेकिन टोल प्लाजा पर दबंग वाहन चालक आए दिन कर्मचारियों के साथ अभद्रता और मारपीट की घटनाओं को अंजाम देते थे, जिससे काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी। डीजीएम प्रमोद शुक्ला का कहना है कि ऑटोमैटिक बैरियर की व्यवस्था शुरू होने पर इन घटनाओं से निजात मिलेगी। क्योंकि टोल टैक्स का भुगतान किए बिना बैरियर खुलेगा नहीं और चालक आगे नहीं बढ़ पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed