फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बिजली की बढ़ी दरों पर फूटा भाकियू का गुस्सा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बिजली की बढ़ी दरों पर फूटा भाकियू का गुस्सा, किया प्रदर्शन
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बिजली की दरों में की गई वृद्धि समेत बकाया गन्ना भुगतान को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। भाकियू ने एसडीएम को सीएम के नाम ज्ञापन सौंप समस्याओं के समाधान की मांग की है।
भाकियू राष्ट्रीय सचिव चौधरी सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने गढ़ तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान चौधरी सत्यवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने दो बार बिजली की दरों में बढ़ोतरी कर किसानों समेत आम आदमी के साथ नाइंसाफी की है। किसान पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहा है। बिजली के बिलों में बढ़ोतरी होने से किसान की जेब पर और भी बोझ बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में 100 यूनिट की दर 110 रुपये है, जबकि यूपी में यह दर सात सौ रुपये तक पहुंच गई है। उन्होंने प्रदेश सरकार से बिजली की दरों में हुई बढ़ोतरी वापस लेने की मांग की। इसके अलावा जिला प्रवक्ता दिनेश शर्मा, जिला प्रभारी सुरेश चौहान, जिला महासचिव रिंकू राघव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट,हाईकोर्ट समेत शासन के आदेशों के बावजूद भी किसानों को अभी तक बकाया गन्ना भुगतान नहीं मिल सका है। जिसके चलते किसानों की दशा खराब हो रही है। जनपद की दोपों मिलों द्वारा यदि चीनी बिक्री के आधार पर भुगतान किया गया, तो कम से कम दस माह का समय लगेगा, जिससे आगामी पेराई सत्र पर भी असर पड़ेगा। किसानों ने जल्द से जल्द बकाया गन्ना भुगतान ब्याज समेत कराने की मांग भी शासन से की।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने सीएम के नाम एक ज्ञापन एसडीएम विजयवर्धन तोमर को सौंपा। जिन्होंने जल्द से जल्द मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर आत्मदेव आर्य, विकास तोमर, डॉ. रामपाल चौहान, हरेंद्र चौहान, एसपी कर्दम, वीके तोमर, हाजी कौशर, सुरेंद्र चौहान, राजेश, आफताब, सलमान, इब्राहिम, अमीर, जाकिर, ताहिर, बाबू तरीकत,परवेज चौधरी, डॉ. लोकेश, इमरान अली समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश खेड़ा के नेतृत्व में पहुंचे किसान
- हाईकमान के निर्देश पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय का घेराव कर हंगामा किया। भाकियू के मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय का घेराव करते हुए हंगामा किया। दिनेश खेड़ा और दिनेश त्यागी ने कहा कि किसानों की दयनीय स्थिति और खेतीबाड़ी की जर्जर हालत को देखते हुए सरकार को बिजली की बढ़ी हुई दरें वापस लेनी चाहिए। जिला संरक्षक पीके वर्मा और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सरदार कुंवर सिंह ने कहा कि सिंभावली और ब्रजनाथपुर शुगर मिलों का आगामी पेराई सत्र बहुत जल्द चालू हो जाएगा। मंडल सचिव ज्ञानेश्वर त्यागी, मंडल उपाध्यक्ष शोभाराम त्यागी, जिला संयोजक अय्यूब अली ने डीएम से अन्य मिलों के क्रय केंद्र भी क्षेत्र के गांवों में लगाए जाने की मांग की। जिला सचिव इफ्तेखार खां, तहसील अध्यक्ष श्यामसुंदर त्यागी ने कहा कि धनौरा-दोयमी मार्ग पर सर्विस रोड बनाने में लापरवाही बरती जा रही है। कार्यकर्ताओं ने सीएम के नाम ज्ञापन एसडीएम विजयवर्धन तोमर को सौंप समस्याओं के समाधान की मांग रखी।

इस मौके पर उदयवीर सिंह, मायशा अल्ला खां, मुबारक खां, भगतराम सिंह, बबली सिंह, राजेश चौधरी, मंगल सिंह त्यागी, रुपचंद यादव, हबीब चौधरी, शब्बू चौधरी, मुन्ना सिंह, बिल्लू त्यागी, ललित तोमर, नीलम त्यागी, संदीप चौधरी, सचिन त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed