{"_id":"5d6ff78a8ebc3e01486025ae","slug":"hapur-news-garh-news-gbd1836910101","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को घर से निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को घर से निकाला
गढ़मुक्तेश्वर। दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सलौनी निवासी शालू ने बुधवार को सिंभावली थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि उसकी शादी सिंभावली क्षेत्र के गांव देवली निवासी हेमंत के साथ करीब एक साल पहले हुई थी। वर्तमान में उसका पति और ससुरालपक्ष के लोग सिंभावली की गंगा विहार कॉलोनी में रहते हैं। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग करनी शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगे। मंगलवार की शाम मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने शिकायत करने पर उसे और उसके पिता को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने सभी आरोपियों को नामजद करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार ओजस्वी ने बताया कि तहरीर के आधार महिला के पति हेमंत, ससुर रोहताश और सास रजनी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।