{"_id":"5d6ff7898ebc3e017b4be004","slug":"hapur-news-garh-news-gbd183682390","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी कॉप एप से दर्ज हुई पहली एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी कॉप एप से दर्ज हुई पहली एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी कॉप एप से दर्ज हुई पहली एफआईआर
प्रशांत शर्मा
गढ़मुक्तेश्वर। शासन के निर्देश पर पुलिस द्वारा जारी किए गए यूपी कॉप एप पर गढ़ सर्किल में पहली शिकायत दर्ज कराई गई। रिटायर्ड शिक्षक की मोपेड से नकदी चोरी का मामला दर्ज कराया गया।
गढ़ नगर के मोहल्ला उपाध्याय नगर निवासी जयप्रकाश रिटायर्ड शिक्षक है। जो मंगलवार की दोपहर नगर के मेरठ रोड पर स्थित पीएनबी शाखा से अपनी पेंशन निकालने के लिए गए थे। खाते से 18 हजार रुपये निकालने के बाद पासबुक और नकदी एक थैले में रखकर मोपेड में लगे बैग में रख ली। जिसके बाद जयप्रकाश पड़ोस की दुकान से कुछ सामान खरीदने लगे। इसी दौरान चोरों ने मोपेड़ के बैग में रखा थैला चोरी कर लिया। घर पहुंचकर रिटायर्ड शिक्षक ने अपने बेटे सचिन को इस बारे में जानकारी दी। जिसके बाद सचिन ने अपने मोबाइल फोन में यूपी कॉप एप डाउनलोड करने के बाद चोरी का मामला दर्ज करने का विकल्प चुनकर अपने पिता की तरफ से 18 हजार की नकदी चोरी होने का मामला दर्ज करा दिया।
सीओ अशोक शुक्ल ने बताया कि ई कॉप का उपयोग कर सर्किल की पहली एफआईआर गढ़ कोतवाली में दर्ज कराई गई है। जिसकी जांच कराते हुए चोरों की तलाश की जा रही है।
इन मामलों में उपयोग कर सकते है यूपी कॉप एप
शिकायत दर्ज करने के बाद अपनी एफआईआर देखने के साथ ही चोरी-लूट से संबंधित मामले ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। गुमशुदा की तलाश, किसी व्यक्ति द्वारा अभद्रता करने पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। वहीं चरित्र प्रमाण पत्र के लिए सत्यापन की सुविधा, किसी के साथ घटना होने पर आसपास के थाने की लोकेशन भी देखी जा सकती है।