{"_id":"5d5c4a4b8ebc3e6c573ddcff","slug":"hapur-news-garh-news-gbd182661684","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसरा योजना में बने मकानों में सुविधाओ को टोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसरा योजना में बने मकानों में सुविधाओ को टोटा
विज्ञापन
आसरा योजना के आवासों में सुविधाओं का टोटा
गढ़मुक्तेश्वर। नगर में मेला रोड पर आसरा योजना के तहत बनाए गए आवासों में सुविधाओं का टोटा है। लोगों ने डीएम को पत्र देकर पानी, बिजली समेत अन्य सुविधाओं को दुरुस्त कराने की मांग की है।
गढ़ नगर में मेला रोड पर शासन की आसरा योजना के तहत गरीब तबके से जुड़े लोगों के लिए मकानों का निर्माण कराया गया था। मंगलवार को यहां रहने वाले लोगों ने डीएम अदिति सिंह को ज्ञापन दिया। जिनका कहना है कि करीब दो साल पहले उन्हें मकानों का आवंटन किया गया था। जिसके बाद वह लोग अपने परिजनों के साथ उक्त मकानों में रहने के लिए पहुंच गए। लोगों का कहना है कि आसरा योजना के तहत बनाए गए मकानों में मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। टंकी से पेयजल आपूर्ति न होने के चलते हैंडपंपों का दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं। इसके अलावा बिजली का कनेक्शन नहीं होने के चलते उमस भरी गर्मी और रात के अंधेरे में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कई बार शिकायत करने के बावजूद भी कोई सुध नहीं ली जा रही है। लोगों ने जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। डीएम अदिति सिंह का कहना है कि जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।