फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

ई-रिक्शा चार्जिंग के दौरान लगा करंट, युवक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
hapur news
ई-रिक्शा चार्जिंग के दौरान लगा करंट, युवक की मौत
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। ई-रिक्शा चार्ज करते समय दो भाई करंट की चपेट में आ गए। उनकी चीख सुनकर परिजनों समेत कई लोग मौके पर पहुंचे। मेरठ ले जाने के दौरान झुलसे एक युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे की हालत गंभीर है।
गढ़ के मोहल्ला आदर्श नगर का शब्बीर ई-रिक्शा चलाता है। रविवार की रात शब्बीर का बेटा जीशान (19 साल) ई-रिक्शे को चार्जिंग पर लगा रहा था। इसी दौैरान उसे करंट ने अपनी चपेट में ले लिया। जीशान की चीख सुनकर उसका छोटा भाई आकाश 15 साल मदद करने को दौड़ पड़ा मगर वह भी करंट की चपेट में आ गया। लोगों ने आनन फानन में बिजली सप्लाई काटकर दोनों भाइयों को हटाया। परिजनों ने उन्हें स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया। जहां परीक्षण के दौरान हालत गंभीर होती देख चिकित्सकों ने जीशान को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में जीशान ने दम तोड़ दिया। जबकि छोटे भाई आकाश की हालत भी गंभीर बनी हुई है। जीशान की मौत से परिवार जनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शवों को गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर का कहना है कि इस संबंध में कोतवाली पर सूचना अथवा तहरीर न आने से कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन जो घटनाक्रम बताया जा रहा है वह बेहद दुखद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed