{"_id":"5d486e048ebc3e6cf90fbb84","slug":"hapur-news-garh-news-gbd181744017","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबे की चपेट में आकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलबे की चपेट में आकर महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलबे की चपेट में आकर महिला की मौत
गढ़मुक्तेश्वर। पीएम आवास योजना के तहत जर्जर मकान तोड़े जाने के दौरान मलबे की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई।
गढ़ के मोहल्ला सेगेवाला में पीएम आवास योजना के तहत चरण सिंह के मकान का निर्माण होना था। सोमवार को जर्जर हो चुके पुराने मकान को तोड़ा जा रहा था। इसी दौरान चरण सिंह की पत्नी विमला (72 साल) घर में रखा सामान निकालने को पहुंचीं तो जर्जर मकान के मलबा सिर पर गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। शव को बिना किसी कार्रवाई के दाह संस्कार कर दिया गया। वहीं
एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी का कहना है कि इस संबंध में कोई भी सूचना अथवा शिकायत न आने से उन्हें कोई जानकारी नहीं है।