{"_id":"5d45cbbc8ebc3e6cc4514204","slug":"hapur-news-garh-news-gbd181614383","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की संदिग्ध दशा में मौत हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की संदिग्ध दशा में मौत हुई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान की संदिग्ध दशा में मौत
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव रझैटी निवासी एक किसान की संदिग्ध दशा में मौत हो गई, जिसका शव नलकूप के पास खेत में पड़ा मिला। पुलिस घटना को खुदकुशी से जुड़ा मान कर जांच कर रही है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव रझैटी का ओमपाल सिंह 24 साल छोटी जोत का किसान होने के साथ ही मेहनत मजदूरी से परिवार की गुजर बसर करता था, जो शनिवार की सुबह को खेतों पर कामकाज करने गया था। आसपास के खेतों में कामकाज कर रहे किसान नलकूप पर पानी पीने पहुंचे तो वहां ओमपाल सिंह का शव पड़ा देख उनके होश उड़ गए। किसानों द्वारा सूचना दिए जाने पर ओमपाल सिंह के घर कोहराम मच गया और कुछ ही देर में रोते बिलखते परिजनों समेत सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इस संबंध में खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। ओमपाल की संदिग्ध दशा में मौत होने की खबर मिलते ही उसकी गर्भवती पत्नी बेहोश होकर गिर पड़ी, जिसे परिजन आनन फानन में निजी चिकित्सक के पास ले गए।
एसओ रवि रतन ने बताया कि जांच में घरेलू क्लेश के चलते किसान ओमपाल सिंह द्वारा कोई जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी किया जाना प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत की असल वजह का खुलासा अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो पाएगा।