फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

ब्रजघाट रेलवे स्टेशन पर गंदगी देख भड़के एसडीएम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
hapur news
ब्रजघाट रेलवे स्टेशन पर गंदगी देख भड़के एसडीएम
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। औचक निरीक्षण में ब्रजघाट रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्थाओं की भरमार और गंदगी देखकर एसडीएम भड़क गए। एसडीएम ने गंगा नगरी के रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर विभाग के डीआरएम को पत्र भेजा है।

एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को गंगा नगरी ब्रजघाट के रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन के प्लेटफार्म और वेटिंग हॉल में गंदगी का अंबार देख एसडीएम भड़क गए। जिसके बाद उन्होंने यात्रियों के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वेटिंग हॉल में बेंच, शौचालयों में गंदगी देखकर एसडीएम ने नाराजगी जताई। एसडीएम ने बताया कि स्टेशन पर यात्रियों के लिए शुद्ध पेयजल समेत कोई भी व्यवस्था सही नहीं मिली। उन्होंने बताया कि ब्रजघाट के रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए उचित व्यवस्थाएं कराने के लिए रेलवे के डीआरएम को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed