{"_id":"5d39fad28ebc3e6cdc3abf97","slug":"hapur-news-garh-news-gbd181042038","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद में पिता-पुत्र को मारपीट कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद में पिता-पुत्र को मारपीट कर किया घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाद में पिता-पुत्र को मारपीट कर किया घायल
गढ़मुक्तेश्वर। गंगा घाट पर दुकान लगाने को लेकर दबंगों ने अधिवक्ता और उसके पिता को मारपीट कर घायल कर दिया। चिकित्सकों ने बुजुर्ग को गंभीर हालत में हापुड़ के लिए रेफर कर दिया है। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गढ़ नगर के मीरा रेती निवासी अधिवक्ता संजय निषाद ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि उसके पिता रमेश निषाद पिछले कई वर्षों से ब्रजघाट में गंगा घाट पर पूजा सामग्री की दुकान लगाते हैं। बृहस्पतिवार को वह अपने पिता के साथ दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान दो युवक उसकी दुकान पर पहुंच गए। जिन्होंने उसके पिता से दुकान हटाने के लिए कहा। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी बीच उनके अन्य साथी भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने उसके और उसके पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने मारपीट कर दोनों को लहूलुहान कर दिया। हंगामा होने पर आसपास के दुकानदारों और श्रद्धालुओं को आता देखकर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। हंगामे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने रमेश को हापुड़ के लिए रेफर कर दिया है। संजय निषाद ने छह आरोपियों को नामजद करते हुए दस अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि घायल पक्ष की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना में शामिल लोकेश, श्याम, रवि, छतर और शिवचरण को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।