{"_id":"5d39f97d8ebc3e6cd666da16","slug":"hapur-news-garh-news-gbd1810413179","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन की फुहारों से मौसम सुहाना हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन की फुहारों से मौसम सुहाना हुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन की फुहारों से मौसम हुआ सुहाना
गढ़मुक्तेश्वर। सावन की फुहार बरसने से मौसम सुहावना होने पर पिछले पांच दिन से पड़ रही उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप के प्रकोप से राहत मिली, वहीं धान समेत अन्य फसलों की सिंचाई को लेकर तंग चल रहे किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं।
पिछले पांच दिनों पड़ रही उमस भरी गर्मी और तेज धूप ने हर किसी के पसीने छुड़ा दिए थे, लेकिन बृहस्पतिवार की सुबह से ही आसमान में काली घटाएं छाने से लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली। वहीं शाम करीब चार बजे से शुरू हुई झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी के प्रकोप से राहत दिला दी। इसके अलाव धान समेत अन्य फसलों की सिंचाई को लेकर तंग चल रहे किसानों के चेहरों पर रंगत लौट आई है। पूर्व प्रधान कालीचरण चौहान, खजान सिंह, मेवाराम का कहना है कि बारिश होने से फसलों की सिंचाई से लेकर गर्मी के प्रकोप से भी राहत मिलने पर किसानों समेत हर किसी का चेहरा खिल उठा है।