फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जलभराव और कीचड़ से होगा भोले का स्वागत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
hapur news
जलभराव और कीचड़ से होगा भोले का स्वागत
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कांवड़ यात्रा के दौरान जर्जर सड़कों के गड्ढे, जलभराव और कीचड़ से होगा भोलों का स्वागत। घरेलू कनेक्शनों को सीवर लाइन से जोड़ने का काम भी अधर में अटका हुआ है। अव्यवस्था दूर न होने पर भाजपा नेता ने आंदोलन की चेतावनी दी।
प्रदेश की योगी सरकार सावन मास की कांवड़ यात्रा को अभूतपूर्व बनाने के मकसद से सभी जरूरी इंतजामों को पूरी तरह चाक चौबंद कराने की कवायद में जुटी हुई है। शिवभक्तों का अभिनंदन करने को उन पर रास्तों में हेलीकॉप्टरों से फूलों की बरसात की जानी है, जबकि सुरक्षा कवच को पिछले सालों की तुलना में और भी मजबूती दी जानी है। वहीं पालिका प्रशासन भी ब्रजघाट गंगानगरी से कांवड़ भरने आने वाले शिवभक्तों को सभी जरूरी सहूलियत मुहैया कराने की कवायद में जुटी हुई है। इसके चलते जर्जर सड़क और उनमें हो रहे गड्ढों की मरम्मत कराने के साथ ही बारिश के दौरान सड़कों के किनारे होने वाले जलभराव की रोकथाम को व्यापक बंदोबस्त कराए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत पर नजर डालें तो कांवड़ियों के आवागमन से जुड़ीं गढ़ ब्रजघाट गंगानगरी क्षेत्र की मुख्य सड़क आज भी खस्ताहाल हैं। मेरठ और दिल्ली लखनऊ हाईवे पर कई जगह सड़क टूटी होने के साथ ही उनमें गड्ढे भी हो रहे हैं, जबकि ब्रजघाट में रामलीला मैदान से गुरुद्वारे की तरफ जाने वाली सड़क, बुद्ध बाजार, पलवाड़ा रोड को जाने वाला रास्ते की सड़क कई जगह टूटी हुई है। गढ़ में महमाई रोड, मीरा रेती रोड, नक्का कुआं मंदिर रोड, स्याना रोड के रेलवे फाटक की दोनों साइड, स्याना चौपला और मध्य गंग नहर पर मेरठ रोड के पुल की सड़क बुरी तरह जर्जर हालत में हैं, जिन पर बारिश होने से पानी भरने के साथ ही हर समय कीचड़ भी रहती है।
विज्ञापन

लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी
- भाजपा किसान मोर्चा जिला प्रभारी ठाकुर सतबीर सिंह के नेतृत्व में लोगों ने कोतवाली के सामने जर्जर हो रही सड़क में हो रहे जलभराव के विरोध में प्रदर्शन किया। ठाकुर सतबीर सिंह ने कहा कि योगी सरकार कांवड़ियों को मिलने वाली सभी सुविधाओं को और बेहतर करने की कवायद में जुटी है, लेकिन दूसरी तरफ तहसील प्रशासन जर्जर हो रहीं सड़कों की मरम्मत और जलभराव की रोकथाम को कोई भी कार्रवाई नहीं करा पा रहा है। उन्होंने कहा कि ब्रजघाट और गढ़ में सीवर लाइन से घरेलू कनेक्शन जोड़ने का काम फिलहाल रुका है, लेकिन जिन स्थानों पर मैनहोल बनाने को सड़क तोड़ी गई थीं उनमें जगह जगह हो रहे गड्ढे और मलबे के ढेर कांवड़ियों की राह में बड़ी मुसीबत बनेंगे। प्रदर्शन करने वालों में अनिल ठाकुर, मुनेश, मुकेश, राहुल, पुनीत, मुखिया, नवीन समेत दर्जनों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी का कहना है कि पालिका ईओ की गैर मौजूदगी से कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जर्जर सड़क और गड्ढों की मरम्मत समेत जलभराव की रोकथाम के काम में विलंब हुआ है, लेकिन अब ईओ का चार्ज भी मिलने पर सभी जरूरी कामकाज चालू करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed