फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

ईओ पर शिकंजा कसने को अब आरटीआई का सहारा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
ईओ पर शिकंजा कसने को अब आरटीआई का सहारा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। रिश्वत लेने के आरोप में फंसी ईओ पर शिकंजा कसने को एंटी करप्शन टीम अब आरटीआई का सहारा लेगी। उनके कार्यकाल में कितने विकास कार्य और भुगतान के अलावा किन करीबी ठेकेदारों का दबदबा रहा। इसका ब्यौरा जुटाकर टीम आगे की कार्रवाई करने की तैयारी में है।

ठेकेदार गौरव मिश्रा और उसके पिता महेंद्र शर्मा द्वारा किए गए निर्माण कार्यों का 50 लाख का पेमेंट दिलाने और उन्हें ब्लैक लिस्ट न करने की आड़ में दस लाख की रिश्वत मांगने का आरोप झेल रही गढ़ पालिका ईओ की दिक्कत और भी बढ़ने जा रही हैं। उन पर शिकंजा कसने को एंटी करप्शन टीम कानूनी स्तर से जुड़े सभी हथकंडों का सहारा लेने की तैयारी कर रही है। लखनऊ से बृहस्पतिवार को पालिका कार्यालय में जांच करने आए डीएसपी संदीप वर्मा ने मेरठ के एंटी करप्शन टीम इंचार्ज केपी सिंह से कहा कि आरटीआई कानून का सहारा लेकर ईओ के कार्यकाल में कौन कौन से विकास कार्य हुए, उनमें किन ठेकेदारों का दबदबा रहा, कितना पेमेंट अदा किया गया और कितना अभी बाकी है जैसे सभी पहलुओं पर विस्तार के साथ ब्यौरा जुटाया जाए। ताकि अदालती कार्रवाई के दौरान घपलेबाजी और रिश्वतखोरी से जुड़ी सारी रिपोर्ट पेश की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed