फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Hapur lost four red lights and did not get one

हापुड़ ने चार लाल बत्ती गंवाईं, एक भी न पाई

Sun, 19 Mar 2017 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़ Updated Sun, 19 Mar 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
Hapur lost four red lights and did not get one
लालबत्ती - फोटो : अमर उजाला

सपा शासन में जिले को मिलीं चार लाल बत्ती गंवाने और भाजपा के दो विधायक जिताने के बावजूद योगी मंत्री मंडल में हापुड़ को एक भी नसीब नहीं हो सकी। इससे जिले की जनता जनता निराश हुई है।

विज्ञापन


मोदी मोदी के नारे लगाकर भारी उत्साह के साथ जिले की अधिकांश जनता ने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर तीन सीटों से दो पर भाजपा के विधायक जिताए। उल्लेखनीय है कि सपा शासन में गढ़मुक्तेश्वर से विधायक मदन चौहान मनोरंजन कर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे।
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर तहसील के ही झड़ीना निवासी भूषण त्यागी रेशम उद्योग विभाग के राज्यमंत्री (दर्जा प्राप्त) थे और लालबत्ती मिली थी। इनके अलावा बहादुरगढ़ निवासी जिया खां को भी सपा शासन में लाल बत्ती मिली थी। उधर गांव सरावा के हाजी इब्राहिम की दरगाह के सज्जादा नशीन को भी राज्यमंत्री (दर्जा प्राप्त) के रूप में लाल बत्ती मिली हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी मंत्रीमंडल में एक भी लाल बत्ती हापुड़ को नहीं मिली। हद तो तब हो गयी जब हापुड़ के साथ बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, बागपत को भी लालबत्ती नहीं दी गई। इससे निराश लोग कह रहे हैं कि जिले में कमल का फूल खिला, लेकिन लाल बत्तियां बुझ गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed