{"_id":"632e0696c5877269f734f8d5","slug":"hapur-hapur-news-gbd2450005113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्ल्यूडी की 115 करोड़ की कार्ययोजना शासन में अटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्ल्यूडी की 115 करोड़ की कार्ययोजना शासन में अटकी
सार
पीडब्ल्यूडी की 115 करोड़ की कार्ययोजना शासन में अटकीहापुड़।लेकिन शासन द्वारा बजट जारी न होने के कारण अटके पड़े हैं।कई मार्ग जिले के मुख्य मार्गों में शामिल हैं, जिन पर प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीडब्ल्यूडी की 115 करोड़ की कार्ययोजना शासन में अटकी
हापुड़। शासन के सड़कों को गड्ढामुक्त करने के आदेश हैं, लेकिन बजट के अभाव में इस प्रकार की मंशा पूरी होती नहीं दिख रही है। लोक निर्माण विभाग की 150 करोड़ रुपये में से 115 करोड़ की कार्य योजना बजट के अभाव में शासन में अटकी है, जिसके कारण सड़कों को गड्ढा मुक्त नहीं किया जा सका है और परेशानी लोगों को झेलनी पड़ रही है।
लोक निर्माण विभाग द्वारा जिले की खस्ताहाल सड़कों को दुरुस्त करने के लिए जिले की करीब 30 सड़कों के लिए 150 करोड़ की कार्य योजना इसी वित्तीय वर्ष में बनाकर शासन को भेजी थी। इसके लिए जिले के तीनों विधायकों से प्रस्ताव भी मांगे गए थे। लेकिन शासन द्वारा बजट जारी न होने के कारण अटके पड़े हैं। शासन द्वारा मार्ग मात्र 35 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। जबकि 115 करोड़ के कार्य अटक गए हैं। सबसे बड़ी बात है कि बारिश में इन सड़कों की हालत और खस्ताहाल हो गई है। कई मार्ग जिले के मुख्य मार्गों में शामिल हैं, जिन पर प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं। लेकिन इसके बावजूद इन सड़कों की उपेक्षा हो रही है। पिछले कुछ दिन से बरसात जारी है, ऐसे में बरसात थमने के बाद इनकी स्थिति और बुरी हो जाएगी। ऐसे में इन सड़कों के लिए बजट की काफी आवश्यकता है।
जिले की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजे गए थे, जिनके लिए बजट की मांग की गई थी। शासन से बजट जारी होने के बाद सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।-महेंद्र सिंह, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
20.15 करोड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 24 से श्यामपुर मलकपुर होते हुए कनिया कल्याणपुर मार्ग, 18.40 करोड़ से हापुड़ भटैल मार्ग का निर्माण, 24.93 लाख से राष्ट्रीय राजमार्ग 09 से पीरनगर दतियाना होते हुए आगापुर वाया माधोपुर औरंगाबाद संपर्क मार्ग, 14.71 करोड़ से बीबी नगर मार्ग से सिंभावली एनएच 09 वाया, हिंगवाड़ा लाड़पुर भरना मार्ग, 24.90 करोड़ से गढ़ अब्दुल्लापुर भगवंतपुर मार्ग, 92 लाख से वैटकुटी से बहादुरगढ़ पूठ मार्ग पर इंटरलॉकिंग का कार्य, 18 करोड़ की लागत से पिलखुवा के फगौता मार्ग का निर्माण, 25 करोड़ की लागत से डासना मसूरी धौलाना गुलावठी मार्ग का निर्माण, 25 लाख की डासना मसूरी धौलाना मार्ग, 35 लाख से राष्ट्रीय राजमार्ग 9 से कालदा रजवाहे की पटरी का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य, 32 लाख से डासना इकला इनायतपुर मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य, 31 लाख से बुलंदशहर मार्ग से जारचा बोर्ड पारपा के साथ मार्ग का निर्माण।