फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur

बच्ची की तबीयत खराब होने पर की चेन पुलिंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
hapur
बच्ची की तबीयत खराब होने पर की चेन पुलिंग
विज्ञापन

हापुड़। रेलवे स्टेशन से चंद कदमों की दूरी पर चलती ट्रेन में छह वर्षीय बच्ची की अचानक तबीयत खराब हो गई। बच्ची के पिता ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। आनन-फानन में आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है।
ट्रेन संख्या 12230 लखनऊ मेल के कोच संख्या एस-7 में मंगलवार को संजय कुमार अपने परिवार के साथ लखनऊ जाने के लिए सवार हुए थे। निर्धारित समय पर ट्रैन हापुड़ रेलवे स्टेशन पर रुकी। लखनऊ के लिए ट्रेन आगे लिए बढ़ी ही थी कि अचानक उनकी बच्ची की तबीयत खराब होने लगी। हालत अधिक बिगड़ता देख उनकी पत्नी रोने लगी। इसी दौरान पिता संजय कुमार ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रुकवा दिया।
विज्ञापन

इसकी सूचना आरपीएफ थाना प्रभारी सुभाष यादव को मिली तो वह तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परिवार को उतरता देख टीम ने उन्हें रोक लिया। उनसे पूछताछ की गई तो आरपीएफ ने तत्काल बच्ची को रेलवे के अस्पताल में भेज दिया। जहां से चिकित्सक ने बच्ची की हालत को गंभीर देखते हुए उसे गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रेफर कर दिया। जहां बच्ची का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ कमांडर सुभाष यादव ने बताया कि चेन पुलिंग करके ट्रेन रोकने पर दंपती को पकड़ा था लेकिन, बच्ची की तबियत खराब होने की जानकारी होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिनेश खत्री ने बताया कि बच्ची को उपचार दिया जा रहा है। हालांकि उसकी तबीयत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed