फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur

मेले की सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में न हो कोई कमी : उपमुख्यमंत्री

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
hapur
मेले की सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में न हो कोई कमी : उपमुख्यमंत्री
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कह कि कार्तिक पूर्णिमा मेले में श्रद्धालु अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए दीपदान करने और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान करने के लिए पहुंचते हैं। उनकी सुरक्षा का दायित्व पुलिस-प्रशासन के साथ ही प्रदेश सरकार का है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आनी चाहिए। मेले में स्वास्थ्य सेवाएं भी दुरुस्त होनी चाहिए।
उपमुख्यमंत्री रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे कार्तिक पूर्णिमा मेला स्थल पर पहुंचे। न्होंने सदर गेट पर फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इसके बाद प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज के शिविर में पहुंचकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मेले की सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की अफसरों के साथ समीक्षा बैठक भी की। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि खादर क्षेत्र का कार्तिक पूर्णिमा मेले को और भी भव्य बनाने के लिए केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मेला आयोजन के लिए बजट में किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। मानचित्र पर आने के बाद इस मेले का स्वरूप काफी बदला है। मेला पहले की अपेक्षा और अधिक भव्य हुआ है। गढ़-ब्रजघाट को तीर्थ और पर्यटन नगरी के रूप में भी विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन

मेले को और भी भव्य बनाया जाएगा
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि लठीरा के कच्चे घाट पर लगने वाले पौराणिक मेले को और भी अधिक भव्य बनाया जाएगा। इसके अनुदान समेत संसाधनों को बढ़ाने के लिए वह सीएम से वार्ता भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को जागृत कर रहा ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विवि
मेला स्थल पर प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कैंप में कार्यक्रम का शुभारंभ करने के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह संस्था लोगों में चेतना जागृत करने और उन्हें आध्यात्म से जोड़ने का काम कर रही है। इस दौरान चौधरी मदनपाल सिंह, लक्ष्मण शर्मा, जितेंद्र चौधरी, योगेंद्र चौधरी, सोमपाल सिंह, प्रशांत, बीके सोनाली, बीके स्वर्णा, बीके ज्योति समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed