फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur

गंगा मेले में उमड़े 15 लाख से अधिक श्रद्धालु

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
hapur
गंगा मेले में उमड़े 15 लाख से अधिक श्रद्धालु
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के पर्व के लिए 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मेला क्षेत्र में पड़ाव डाल दिया है। मेला क्षेत्र में लगे झूले और सरकस समेत अन्य मनोरंजन के साधनों में श्रद्धालु भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी संख्या के चलते हर जगह रंगत दिखाई पड़ रही है।
गंगा मेले में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से गंगा मेले की रंगत बढ़ती जा रही है। मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान है, जिसमें 30 लाख से भी अधिक श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के बाद गंगा तट पर पूजा अर्चना करते हैं। जैसे-जैसे दीपदान और कार्तिक पूर्णिमा का समय नजदीक आता जा रहा है, श्रद्धालुओं की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। शनिवार को गंगा मेले में लाखों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर गंगा मैया से मनोकामना मांगी, जिसके बाद गंगा तट पर बैठकर पूजा अर्चना भी की। गंगा मेले में लगे सदर बाजार, मीना बाजार और लाठी बाजार में खरीदारी के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

मुंडन और गंगा पूजन हो रहा
पश्चिमी उप्र के विभिन्न जनपदों में नवदंपति द्वारा गंगा पूजन की परंपरा है। मेला क्षेत्र में पड़ाव डालने वाले सैकड़ों श्रद्धालु कार्तिक माह में गंगा पूजन करते हैं। बैंड-बाजों और ढोलक की थाप पर नृत्य करते हुए श्रद्धालु गंगा तट पर पहुंचकर परंपरागत ढंग से पंडितों द्वारा कराए गए मंत्रोच्चारण के बीच गंगा पूजन की परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं। इसके अलावा बच्चों का मुंडन संस्कार भी धूमधाम से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed