फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur

किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर मारपीट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
hapur
किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर मारपीट
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में दो माह पूर्व 14 वर्षीय किशोरी से घेर में उपले पाथने के दौरान गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। परिजनों के विरोध करने पर तमंचे और लाठी डंडों से मारपीट कर घायल भी किया। पीड़ित पक्ष ने न्यायालय के आदेश पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
एक महिला ने बताया कि 28 फरवरी की शाम घर के पास घेर में उसकी 14 वर्षीय बेटी उपले पाथ रही थी। इसी दौरान गांव में रहने वाला आरोपी गुड्डू उर्फ लवकुश बेटी के पास पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। बेटी के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे बचाया। कुछ समय बाद आरोपी गुड्डू समेत संजय, आकाश, विजय और कंछिद घेर में तमंचा और लाठी डंडे लेकर पहुंचे और परिजनों के साथ मारपीट करने लगे। जिसके बाद थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की लेकिन पुलिस ने अनसुना कर दिया।
विज्ञापन

सीओ पवन कुमार का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर घेर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास, हमला कर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है, मामले की विवेचना कराई जा रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed