{"_id":"613e492f8ebc3eb626308cbb","slug":"hapur-crime-hapur-news-gbd225785226","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाईवुड फैक्टरी के मालिक से मांगी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लाईवुड फैक्टरी के मालिक से मांगी रंगदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लाईवुड फैक्टरी के मालिक से मांगी रंगदारी
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के चितौली रोड पर प्लाईवुड फैक्टरी के मालिक से फोन पर रंगदारी मांगी है। इसके विरोध में फैक्टरी में आग लगाने व जान से मारने की धमकी दी है। इससे परिजनों में दहशत है। पीड़ित ने इस मामले में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला नवज्योति कॉलोनी निवासी हिमांशु गोयल ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव चितौली मार्ग पर प्लाईवुड फैक्टरी है। पांच सितंबर से दो अज्ञात नंबर से एक व्यक्ति व्यापारी से लगातार फोन कर रंगदारी की मांग रहा हैं। रुपये नहीं देने पर फैक्टरी में आग लगाने व परिवार के लोगों की हत्या की धमकी दे रहा है। आरोपी खुद को जनपद आजमगढ़ निवासी विक्की बता रहा है। इससे परिजनों में दहशत है। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को पीड़ित ने एसपी से शिकायत की।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सर्विलांस की टीम मोबाइल नंबर की डिटेल खंगालने में जुटी है। जल्द आरोपी को तलाश कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।