{"_id":"608854fb8ebc3e5918522f33","slug":"hapur-crime-garh-news-gbd217849446","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में बांटने के लिए शराब ला रहे चार पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में बांटने के लिए शराब ला रहे चार पकड़े
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली पुलिस ने अलग-अलग गांवों में पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को लुभाने के लिए बांटने के लिए लाई जा रही अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चार को गिरफ्तार किया है। वहीं शराब लाने में प्रयुक्त कार व टेंपो को सीज कर दिया है।
सिंभावली थाने के कार्यवाहक थानाध्यक्ष लाखन सिंह ने बताया कि सोमवार की रात पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था और पंचायत चुनाव के मद्देनजर गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गांव सिंभावली गेट के सामने चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान हापुड़ की तरफ से आ रही एक कार को रुकवाया गया। तलाशी लेने पर कार में एक प्लास्टिक के कट्टे में भरकर रखी गई 11 अंग्रेजी शराब की बोतले और एक पेटी से 48 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद हुईं। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कपिल निवासी गांव हिम्मतपुर बताया। जिसने बताया कि उसके पिता हरेंद्र प्रधान पद पर चुनाव लड़ रहे हैं। उक्त शराब मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान के लिए बांटने को लेकर जा रहा था। लाखन सिंह ने बताया कि कार को सीज कर शराब को कब्जे में ले लिया है।
वहीं उन्होंने बताया कि रात करीब पौने 11 बजे सिंभावली क्षेत्र में हिम्मतपुर रोड पर स्थित रेलवे फाटक के पास वाहन चेकिंग शुरू की गई। चेकिंग के दौरान सिंभावली की तरफ से एक टेंपो आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने टेंपो को रुकने का इशारा किया। टेंपो रुकते ही पिछली सीट पर बैठा व्यक्ति कूदकर भाग निकला। वहीं चालक को हिरासत में लेकर टेंपो की तलाशी ली गई। तलाशी में प्लास्टिक के कट्टे से 160 पव्वे देशी शराब बरामद हुए। चालक ने अपना नाम सुरेंद्र सिंह बताया। पूछताछ में बताया कि उसके साथ दूसरा व्यक्ति औरंगाबाद निवासी जगवीर है, जो ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ रहा है। उक्त शराब वह मतदाताओं को बांटने के लिए लेकर जा रहा था। शराब को कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा पुलिस टीम ने नवादा नहर पुल के पास से 225 पव्वे अवैध शराब के साथ सुनील और रवि को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
कार्यवाहक थानाध्यक्ष लाखन सिंह ने बताया कि कार और टेंपो को सीज कर दिया गया है। पांचों आरोपियों के खिलाफ आबकारी, महामारी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। फरार जगवीर की तलाश की जा रही है। संवाद