{"_id":"69d010973b1b70dcf9004418","slug":"hapur-bike-loses-control-and-crashes-into-divider-youth-dies-on-the-spot-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, युवक की मौके पर मौत और उसका साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, युवक की मौके पर मौत और उसका साथी घायल
Sat, 04 Apr 2026 12:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:40 AM IST
सार
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में ले लिया गया है। घायल का उपचार कराया जा रहा है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
demo
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सिंभावली में शुक्रवार की देर शाम क्षेत्र में नए बाईपास पर गांव सिखेड़ा के निकट सड़क हादसे में मुरादाबाद निवासी 30 वर्षीय जावेद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
मुरादाबाद के सिविल लाइन निवासी जावेद दिल्ली में रहकर काम करते थे। जावेद अपने साथी उवेद निवासी बैवैला थाना आयद नगर जनपद संभल के साथ बाइक पर सवार होकर दिल्ली से संभल पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। शुक्रवार की देर शाम जैसे ही उनकी बाइक सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव सिखेड़ा के पास पहुंची, तो अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार जावेद और उवेद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में जावेद की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं, घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही दोनों के परिजन सिंभावली पहुंच गए हैं। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में ले लिया गया है। घायल का उपचार कराया जा रहा है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।