{"_id":"5f1872038ebc3e636c664e8a","slug":"hapur-accident-hapur-news-gbd2024435144","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
amar ujala
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंटर की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सिमरौली के पास अज्ञात कैंटर की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसका पुत्र घायल हो गया। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
क्षेत्र के गांव अल्लीपुर मुगलपुर निवासी राजू ने बताया कि मंगलवार को उसका भाई प्रीतम (40) अपने पुत्र सुमित के साथ बाइक पर सवार होकर गढ़ रोड स्थित नवीन मंडी में सब्जी खरीदने के लिए गया था। वापस लौटते समय गांव सिमरौली के पास पहुंचने पर अज्ञात कैंटर चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर एकत्र हुए लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान प्रीतम की मौत हो गई। जबकि सुमित को मामूली चोट आयी। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देर शाम मृतक के परिजन थाने पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की। थाना बाबूगढ़ प्रभारी राहुल चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।