फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   half lakh cusecs of water into river.

गंगा में फिर छोड़ा डेढ़ लाख क्यूसेक पानी

Mon, 25 Jul 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 25 Jul 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
half lakh cusecs of water into river.
पहाड़ों की बारिश से खादर में बेचैनी - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों में झमाझम बारिश से गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। सोमवार देर शाम हरिद्वार और बिजनौर बैराज से फिर डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से खादर क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


बता दें कि सोमवार देर शाम गंगा में हरिद्वार और बिजनौर से करीब डेढ़ लाख क्यूसिक पानी छोड़ा गया है, इसके चलते गढ़ खादर क्षेत्र के दो दर्जन गांवों में दहशत का आलम है। गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी और पानी छोड़ने का सिलसिला जारी रहने से दर्जनों गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन


बाढ़ आयोग के सूत्रों का कहना है कि सोमवार देर शाम को हरिद्वार से 44900 और बिजनौर बैराज से 90172 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। मंगलवार दोपहर तक ब्रजघाट गंगा में पानी पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार भगत सिंह का कहना है कि पहाड़ों में मूसलाधार बारिश होने से गढ़-ब्रजघाट के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी है। हालांकि फिलहाल बाढ़ का कोई खतरा नहीं है।


केंद्रीय जल आयोग के कनिष्ठ अभियंता राहुल शर्मा और गेज अधिकारी संत कुमार का कहना है कि बारिश होने से ब्रजघाट गंगा का जलस्तर बढ़कर 198.57 मीटर के निशान पर पहुंच चुका है, परंतु फिलहाल 199.03 वाला अलार्म का निशान अभी काफी दूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed