{"_id":"58f4d3434f1c1b3f3b4717b0","slug":"half-acre-of-wheat-crop-from-ash","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर तार टूटकर गिरने से डेढ़ बीघे गेहूं की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर तार टूटकर गिरने से डेढ़ बीघे गेहूं की फसल राख
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 17 Apr 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
गेहूं की फसल राख
- फोटो : अमर उजाला
बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव गोहरा आलमगीरपुर में रविवार देर शाम जर्जर बिजली का तार टूटकर गिरने से किसान की डेढ़ बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सबसे बड़ी बात यह है कि पीड़ित पहले ही पावर कारपोरेशन से जर्जर तार बदलवाने की मांग कर चुका था।
विज्ञापन
बाबूगढ़ के गांव गोहरा आलमगीरपुर निवासी सुरेंद्र कुमार के खेत के ऊपर से बिजली के जर्जर तार गुजर रहे गए हैं। रविवार शाम बिजली तार टूटकर फसल पर गिर गया। इससे फसल में आग लग गई।
विज्ञापन
आग की लपटे देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। तब तक किसान की डेढ़ बीघे फसल जलकर राख हो चुकी हो गई। किसान ने बताया कि जर्जर तार को बदलवाने के लिए वह पावर कारपोरेशन को पत्र लिखकर कई बार शिकायत कर चुका है।
विज्ञापन
लेकिन अधिकारियों ने शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं की। वहीं कारपोरेशन के अधिकारियों ने इस मामले में जानकारी से इंकार किया है।
उधर अधिशासी अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। ऐसा है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। जर्जर तारों को बदलवाया जाएगा।