{"_id":"678d2733220032973f08fa8f","slug":"had-to-make-video-while-driving-on-highway-car-collides-with-truck-hapur-news-c-135-1-hpr1001-119402-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: हाईवे पर ड्राइविंग करते समय वीडियो \nबनाना पड़ा भारी, ट्रक से भिड़ी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: हाईवे पर ड्राइविंग करते समय वीडियो बनाना पड़ा भारी, ट्रक से भिड़ी कार
विज्ञापन
बाबूगढ़। हाईवे-9 पर चलती कार में ड्राइविंग करते समय युवक को वीडियो बनाना भारी पड़ गया। ध्यान हटने पर अनियंत्रित हुई कार आगे चल रहे ट्रक से भिड़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के अनुसार बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को दोपहर करीब चार बजे मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रही एक कार जैसे ही राजाजी होटल के सामने पहुंचे तो सामने जा रहे ट्रक की चपेट में आकर कार क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना होते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी।
हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजय गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल सिविल लाइन मुरादाबाद निवासी सुदीप को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिखैड़ा में भर्ती कराया। हादसे के कारण मौके पर यातायात व्यवस्था बाधित हो गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि कार चालक के मोबाइल से वीडियो मिली है, जिसमें पाया गया है कि चालक कार चलाते समय वीडियो बना रहा था। जिस कारण हादसा हुआ। हालांकि तहरीर मिलने के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।