{"_id":"58540f4a4f1c1b896064b5fe","slug":"hackers-eyeing-cashless-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी के बाद कैशलेस योजना पर हैकर्स की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी के बाद कैशलेस योजना पर हैकर्स की नजर
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 16 Dec 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
हैकर्स
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद कैशलेस योजना जनता को राहत तो दे रही है, लेकिन इस पर हैकर्स की भी नजर है। जिले में पेटीएम व एटीएम कार्ड से ऑनलाइन शॉपिंग कर रुपये ठगने के कई मामले सामने आ चुके हैं। थाने में शिकायत के बाद भी ठग पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद जिले के नगर व देहात के प्रमुख बाजारों में पेटीएम व क्रेडिट कार्ड से खरीदारी बढ़ गई है। ऐसे में ठग भी सक्रिय हो गए हैं। साथ ही लोगों को ठगी की घटना की जानकारी मोबाइल पर मैसेज आने के बाद पता चलता है। ऐसे में कोई त्वरित कार्रवाई भी संभव नहीं है।
विज्ञापन
योजना के शुरू होते ही जिले में ठगी के कई मामले प्रकाश में आ चुके हैं। पीड़ित बैंक जाकर घटना की जानकारी बैंक अधिकारियों व पुलिस को देते हैं। अधिकारियों द्वारा शिकायत को अनसुना करने के चलते ठगों के हौंसले बुलंद हो रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, ठगी का शिकार होने पर पीड़ित द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराई जाती है। शिकायत दर्ज कराने पहुंचने पर पुलिस पीड़ित से ही उल्टे सीधे सवाल जवाब करना शुरू कर देती है। उसके बाद कार्रवाई के नाम पर टरका दिया जाता है।
जिसके चलते ठग पुलिस की पहुंच से दूर रहकर खुलेआम चुनौती देकर घटना को अंजाम दे रहे हैं। पिछले एक महीने में जिले में दस से अधिक मामले प्रकाश में आ चुके हैं।
एसपी अलंकृता सिंह का कहना है कि कैशलेस योजना के प्रति सतर्कता जरुरी है। पीड़ित व्यक्ति थाने पहुंचकर या उनके कार्यालय आकर शिकायत कर सकता है। ठगों को पकड़ने के लिए सर्विलांस व स्वाट टीम को विशेष दिशा-निर्देश दिए हुए हैं।