{"_id":"57cd80bb4f1c1b1c5631721d","slug":"guru-is-greater-than-god","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘भगवान से बड़ा होता है गुरु का स्थान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘भगवान से बड़ा होता है गुरु का स्थान’
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 05 Sep 2016 07:57 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक दिवस पर स्कूलों में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर व देहात क्षेत्र के स्कूलों में सोमवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसमें स्टूडेंट्स ने शिक्षकों को अनेक उपहार दिए। वहीं शिक्षकों ने स्टूडेंट्स को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बताए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्टूडेंट्स ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
मेरठ रोड स्थित एसडीए सीनियर सेकेंडरी स्कूल में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के अवसर पर स्टूडेंट्स ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने सुनील शर्मा को सर्वश्रेष्ठ अंग्रेजी अध्यापक व रेनू सैनी को सर्वश्रेष्ठ हिंदी अध्यापिका का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. अतर सिंह ने स्टूडेंट्स को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन के बारे में बताया। वहीं शिवपुरी स्थित शिवा पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य मनोज सिंह व प्रबंधक राकेश सैनी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
इस मौके पर नीलम, मेघा, नाजिया, ज्योति, पूजा, पूनम, रिंकी आदि मौजूद थे। कुचेसर रोड चौपला स्थित इंडस ग्लोबल स्कूल में चेयरमैन महेंद्र शर्मा व डायरेक्टर कपिल शर्मा ने विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा ने भी विचार रखे।
बुलंदशहर रोड स्थित आईएमआईटी कॉलेज में कालेज सचिव अमीन अंसारी ने शिक्षक दिवस पर स्टूडेंट्स को जीवन में शिक्षक का महत्व बताया। कॉलेज के निदेशक डॉ. एवी राय व उप निदेशक मौहम्मद नाजिम अंसारी ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला।
एसएसवी पीजी कॉलेज में प्राचार्या डॉ. शशि वशिष्ठ, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. विनोद शर्मा, डा.पंकज पाठक ने कहा कि शिक्षकों को अपने कर्तव्यों का निर्वाह करना चाहिए। डॉ. वंदना वशिष्ठ, डॉ. आरके शर्मा, डॉ. संजय कुमार, रजनी अग्रवाल आदि ने भी विचार रखे।
गांव अटौला स्थित डीएम पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य जितेन्द्र सिंह ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। छात्रा निकिता उपाध्याय, काजल चौधरी, नैना त्यागी, हिमानी मावी ने गुरू वंदना की और नंदिनी माहेश्वरी ने डा. राधा कृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला।
बनखंडा स्थित दयावती कालेज ऑफ लॉ में आयोजित कार्यक्रम में संस्थापक डॉ. सोविंद्र कुमार त्यागी, प्राचार्य डॉ. यामीन खान, सौरभ कुमार त्यागी व लवली शर्मा आदि रहे।
केशव नगर स्थित श्रीमती ब्रह्मा देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मुख्य अतिथि विद्यालय संस्थापक राजकृपाल, विद्यालय अध्यक्षा स्वाति गर्ग व प्रधानाचार्या अलका गुप्ता आदि मौजूद रहे।
केशव नगर स्थित सरस्वती बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यक्रम संयोजक जसवीर सिंह ने छात्रों को डॉ. राधा कृष्णन का परिचय दिया। इस दौरान भारत विकास परिषद हापुड़ माधव के डायरेक्टर लवलीन गुप्ता व देवेंद्र माहेश्वरी ने
विद्यालय के अंग्रेजी प्रवक्ता अजय संधु और सहायक अध्यापक गणित प्रतिपाल सिंह को उपहार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा मौजूद रहे। भारत विकास परिषद माधव शाखा द्वारा छात्र यश शर्मा व नीलांश को भी सम्मानित किया गया।
केशव नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर डा.वीपी सिंह, प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार, सतीश चंद त्यागी व लता चौधरी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवतिल कर किया। उन्होंने कहा कि संसार में गुरु का दर्जा भगवान से भी बड़ा होता है। कार्यक्रम का संचालन मूलचंद तोमर ने किया।
स्वर्ग आश्रम रोड स्थित टैगोर पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अशोक कुमार शर्मा, उप प्रधानाचार्य दीन बंधु गर्ग व प्राइमरी विभाग की इंचार्ज पूनम शर्मा ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्रधानाचार्य अशोक कुमार शर्मा ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन हरिओम शर्मा ने किया। गांव उपैड़ा स्थित श्री हरिहर नाथ शास्त्री स्मारक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सुरेश चंद शर्मा ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन कुलदीप गर्ग व विरेंद्र शर्मा ने किया।
इस मौके पर सुभाषचंद शर्मा, अनिल कुमार, हरिओम, योगेन्द्र त्यागी, ज्योति सक्सेना आदि मौजूद रहे। एलायंस क्लब हापुड़ यूनीवर्सल की ओर से गांव धनौरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसमें टीना ने प्रथम, सोनिया ने द्वितीय व शिवम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रधानाचार्य मदनपाल सिंह को क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजीव अग्रवाल ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
ब्लॉक संसाधन केंद्र हापुड़ पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा शिक्षकों को सम्मानित किया गया। एआरबीसी अखिलेश शर्मा ने टीचर्स डे का महत्व बताया। गांव ट्याला स्थित जूनियर हाईस्कूल में खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार कौशल ने 33 शिक्षकों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन एबीआरसी भारत शर्मा ने किया। इस मौके पर रश्मि शर्मा, नरेन्द्र कौर, मुकेश कुमारी, प्रियंका गुप्ता, राजीव सैनी, संतोष कुमारी, कीर्ति सिरोही आदि शिक्षक मौजूद रहे।
हापुड़ एकेडमी आफ टेक्नालॉजी मैनेजमेंट एंड साइंस कॉलेज अच्छेजा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि व अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल व डॉ. विकास अग्रवाल ने कहा कि वैज्ञानिक युग में शिक्षा महत्वपूर्ण स्थान रखती है।
इस अवसर पर एसएसवी कॉलेज उप प्रधान अनिल टीटू, प्रमोद गर्ग, आराधना वाजपेयी, डा. सुमन अग्रवाल, डा. शिखा गोयल, धर्मेंद्र शर्मा, अशोक चौकड़ायत आदि उपस्थित रहे।
भारत विकास परिषद द्वारा संस्कृति सप्ताह के अंतिम दिन राणा पीजी कॉलेज में पौधरोपण किया गया। साथ ही शिक्षक दिवस के मौके पर गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वागीश दिनकर ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में परिषद द्वारा पूर्व प्राचार्य डॉ. ओपीएस चौहान, डॉ. आरएस गुप्ता, देश गौरव सिसौदिया, बीए में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा शिवानी सैनी,
मोनिका, लकी त्यागी, अतुल चौहान, राधिका गोयल और संध्या तोमर को सम्मानित किया। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष राधेश्याम गोयल, सचिव राकेश सिंहल, कृष्ण कुमार गोयल, पवन मांगलिक, धनेश गोयल आदि का सहयोग रहा।