{"_id":"69e074aaf483f868900fc10b","slug":"grocery-merchant-fired-upon-in-hapur-over-monetary-dispute-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: रुपये का लेनदेन के विवाद में परचून व्यापारी पर फायरिंग, तोड़फोड़ और गाली गलौज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रुपये का लेनदेन के विवाद में परचून व्यापारी पर फायरिंग, तोड़फोड़ और गाली गलौज
Thu, 16 Apr 2026 11:26 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:26 AM IST
विज्ञापन
परचून व्यापारी पर फायरिंग के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ के बाबूगढ़ थाना इलाके के गांव गोहरा आलमगीरपुर में परचून व्यापारी लीलू ने गांव के ही कुछ लोगों पर रुपये के लेनदेन पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। फायरिंग की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।
गांव निवासी लीलू गांव में परचून की दुकान करता है। उसके गांव निवासी एक युवक पर कुछ रुपये उधार हैं। उनके तकादा करने पर बुधवार की रात कुछ लोग तीन कारों से सवार होकर उसकी दुकान पर पहुंचे और उसपर फायरिंग कर दी।
इसमें वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर यहां से फरार हो गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सत्यता पाए जाने पर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।