फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Grandson of the deceased accused uncle-aunt and their son-daughter of murder

Hapur News: मृतका के पोते ने चाचा-चाची और उनके पुत्र-पुत्री पर हत्या करने का लगाया आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Grandson of the deceased accused uncle-aunt and their son-daughter of murder
पिलखुवा। शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई वृद्ध सरोज की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के पोते ने अपने चाचा-चाची और उनके पुत्र-पुत्री पर वृद्ध दादी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांचोपरांत साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करने का आश्वासन दे रही है।
विज्ञापन


मोहल्ला प्रहलाद नगर में शनिवार दोपहर वृद्ध महिला सरोज (75) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मूल रूप से मेरठ के थाना दौराला क्षेत्र के गांव आसौता निवासी मृतका पिछले सात माह में प्रहलाद नगर निवासी अपने छोटे पुत्र के घर पर रह रही थी। मौत की सूचना पाकर पिलखुवा पहुंचें मृतका के पोते अजय कुमार ने अपने चाचा-चाची और उनके पुत्र व पुत्री पर जमीनी विवाद के चलते वृद्ध मां की पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को थाने पर तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


यह है जीमनी विवाद:
मृतका का बड़ा बेटा मनोज ने बताया कि पिता की मौत हो जाने के उपरांत गांव में स्थित जमीन दोनों भाई और मां के नाम आ गई थी। इसके उपरांत छोटे भाई ने अपने हिस्सा की जमीन बेचकर पिलखुवा के प्रहलाद नगर में मकान बना लिया और वह परिवार के साथ वहीं पर रहने लग। मां उसके साथ गांव में रहती थी। मां ने अपने नाम की जमीन का कुछ हिस्सा मनोज के बेटे के नाम वसीयत कर दी थी और तभी से दोनों भाईयों के बीच विवाद शुरू हो गया। मनोज ने बताया कि सात माह पहले उसका छोटा भाई मां को अपने साथ पिलखुवा ले आया था। आरोप है कि इसी विवाद के चलते उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि मृतका महिला के पोते अजय कुमार पुत्र मनोज ने थाने पर तहरीर दी है, जिसमें उसने अपने चाचा-चाची और उनके पुत्र व पुत्री पर दादी की हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका की अभी पीएम रिपोर्ट नहीं आई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारणों का पता चल पाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है, पीएम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। किसी भी निर्देश को हत्या के आरोप में जेल नहीं भेजा जाएगा।

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed