फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Govt will provide grains at reduce rate.

अब गरीबों को सस्ते दामों में मिलेगा गेहूं और चावल

Wed, 02 Dec 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 02 Dec 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Govt will provide grains at reduce rate.
खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत गरीबों को अब सस्ती दरों पर अनाज मिलेगा।  करीब 175337 परिवारों को जनवरी से इसका लाभ मिलने की उम्मीद है। शासन ने जिले को 46 हजार कुंतल खाद्यान्न का कोटा आवंटित कर दिया है।
विज्ञापन


 प्रदेश में 24 जिलों समेत हापुड़ में प्रथम चरण में एक जनवरी से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 लागू किया जाना है। इसके तहत जिले के ग्रामीण अंचलों में रहने वाली कुल आबादी में से 79.4 प्रतिशत और शहरी क्षेत्र में रहने वाली कुल आबादी में से 65.4 प्रतिशत परिवारों का इसमें चयन किया गया है।
विज्ञापन


 ग्रामीण अंचल में 8030 अंतोदय कार्ड धारक और 130964 पात्र गृहस्थी, शहरी क्षेत्र में 775 अंतोदय कार्ड धारक और 35568  पात्र गृहस्थी को रियायती दरों पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाना है। शासन ने जिले को अधिनियम के तहत चयनित उपभोक्ताओं के लिए राशन का 46 हजार कुंतल कोटा आवंटित कर दिया है। खाद्यान्न के दिसंबर माह में जिले में आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत शासन ने जिले के लिए खाद्यान्न आवंटित कर दिया है। इसके आने पर कोटेदारों को इसका वितरण कर दिया जाएगा।- बीसी गौतम जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी।

 खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पांच रुपये प्रति यूनिट खाद्यान्न देना है। शासन से जैसा आदेश मिलेगा उसी के अनुसार आगामी माह में वितरण कर दिया जाएगा।  डीएसओ

   
 राशन कार्डों खाद्य सुरक्षा अधिनियम की मोहर लगेगी
हापुड़। जिला पूर्ति अधिकारी  आर.एन. यादव ने बताया जिलाधिकारी ने निर्देश दे दिए हैं कि बीडीओ और पूर्ति निर्देशक टीम भेजकर 15 दिसंबर तक खाद्य सुरक्षा अधिनियम के पात्र कार्ड धारकों के कार्डों पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम की मोहर लगाएंगे जिस पर मात्रा और रेट भी लिखे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed