फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   "Go cashless, Go Digital 'appeal

‘गो कैशलेस, गो डिजीटल’ की अपील

Sun, 04 Dec 2016 09:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sun, 04 Dec 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
"Go cashless, Go Digital 'appeal
go digital - फोटो : अमर उजाला

नोटों की किल्लत से जूझते लोगों को राहत देने के लिए भारत सरकार के नेशनल ई-गर्वनेंस प्रोजेक्ट (कॉमन सर्विस सेंटर) द्वारा गो कैशलेस गो डिजीटल का प्रसार प्रचारर करने पर बल दिया गया। इसके लिए ग्रुप भी गठित किए गए हैं।

विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में ई-गर्वनेंस प्रोजेक्ट के क्षेत्रीय प्रबंधक मधुर गुप्ता ने कहा कि लोगों को अब कैशलेस की आवश्यकताओं को समझना होगा। दुनिया के अधिकतर विकसित देश कैशलेस हैं।
विज्ञापन


जहां नाम मात्र ही कैश में लेनदेन होता है। हमारे देश में यह स्थिति बिल्कुल उल्टी है। हमारा देश तेजी से विकास कर रहा है ऐसे हमें भी विकसित देशों की तरह कैशलेस होने पर बल देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अरुण राणा ने कहा कि कैशलेस होने से देश से भ्रष्टाचार और कालाधन पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा और हर वर्ग को इसका लाभ मिलेगा। इस दौरान कैशलेस होने के लिए यूपीआई, ई-वैलेट, यूएसएसडी, कार्ड पीओएस, एईपीएस आदि व्यवस्थाओं के बारे में बताया गया।



लोगों को जागरूक करने और गो कैशलेस गो डिजीटल अभियान को सफल बनाने के लिए ग्रुप गठित किए गए जो लोगों के बीच जाकर उन्हें इसकी विशेषताओं की जानकारी देंगे। बैठक में कॉमन सर्विस सेंटर के वीएलई नौशाद अली, राहुल कंसल, अंकित यादव, रिजवान अहमद, महताब आलम, दीपचंद, राम करने, सुमित कुमार, दिलशाद मलिक उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed